एक ही पारी से विराट कोहली का डबल धमाका, तोड़ डाले सचिन तेंदुलकर के दो बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली का बल्ला जब चलता है तो रिकॉर्ड भी उनके पीछे-पीछे चलते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मुश्किल पिच पर भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन इसके बाद कोहली ने मोर्चा संभाल लिया।

उन्होंने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और महज 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह न्यूजीलैंड की धरती पर उनका सबसे तेज वनडे अर्धशतक है। इस पारी के साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के दो बड़े रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए।

Virat Kohli

वनडे में बने सबसे बड़े रन चेज के बादशाह

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने अपने वनडे करियर में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8720 रन बनाए थे। कोहली अब उनसे आगे निकलकर इस मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

SENA देशों में सचिन से आगे निकले कोहली

कोहली ने सचिन का दूसरा रिकॉर्ड SENA देशों के खिलाफ बनाया। SENA में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इन चार देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक रन की पारियां खेलने के मामले में कोहली अब सबसे आगे हो गए हैं। कोहली के नाम अब 134 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं। यह उनकी निरंतरता का एक बड़ा प्रमाण है।

ऑकलैंड में पहली बार लगाया अर्धशतक

ऑकलैंड में कोहली इससे पहले वनडे क्रिकेट में अर्धशतक नहीं लगा सके थे। इस बार उन्होंने उस इंतजार को भी खत्म कर दिया। काइल जेमीसन की गेंद पर शानदार चौका लगाने के बाद उन्होंने ब्लेयर टिकनर के खिलाफ छक्का भी जड़ा।

उनकी 74 रनों की पारी टीम इंडिया की जीत में सबसे अहम रही। भारत को बारिश के बाद 32 ओवर में 143 का लक्ष्य दिया गया था। टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+