क्या विराट कोहली की बहन और अनुष्का शर्मा के बीच हो गई लड़ाई? RCB की जीत के बाद सामने आया सच!
Virat Kohli Sister Bhawna News: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को परफेक्ट कपल के रूप में जाना जाता है। इन दोनों को फॉलो करने वाले फैंस की तादाद काफी अधिक है। यही वजह है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से रिलेटेड स्टोरी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती है। आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली की बहन और अनुष्का शर्मा के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही है।
भावना कोहली ढींगरा ने शेयर की पोस्ट (Virat Kohli Sister Bhawna News)
हाल ही में विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने अपने भाई की बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट किया। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सालों बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। यह जीत विराट और उनके परिवार के लिए बहुत खास थी क्योंकि यह उनकी 18 साल कोशिशों का सफल परिणाम था। भावना ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ मैच की तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक नोट भी लिखा।

फैंस ने भावना के पोस्ट पर उठाया सवाल
भावना कोहली ढींगरा ने कहा कि यह जीत सिर्फ विराट कोहली की नहीं बल्कि सभी फैंस और परिवार वालों की भी जीत है। भावना ने विराट को भगवान द्वारा चुना गया 'योद्धा' बताया, जो लोगों को खुशियां और प्रेरणा देने का काम करते हैं। लेकिन कुछ लोगों ने भावना की पोस्ट पर सवाल उठाए और कहा कि विराट या अनुष्का कभी उनके बारे में कुछ नहीं बोलते या उनकी पोस्ट को लाइक नहीं करते।
भावना ने दिया दिल जीतने वाला जवाब
इस पर भावना ने बेहद शालीनता से जवाब दिया कि प्यार कई तरह से होता है, जो जरूरी नहीं कि दुनिया के सामने दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार और रिश्ते उस मान्यता के बिना भी मजबूत होते हैं। उन्होंने लिखा कि भगवान आपको यह समझने का धैर्य दें कि प्यार कई तरह से हो सकता है, जो जरूरी नहीं की दुनिया को दिखाया जाए। लेकिन यह अभी भी मौजूद है, जैसे कि ईश्वर के प्रति प्रेम। आशा है कि आपके जीवन में पर्याप्त प्यार हो, कोई असुरक्षा ना हो, केवल सच्चे बंधन हो, जिन्हें किसी मान्यता की आवश्यकता ना हो। भगवान आपका भला करें।
रिएक्शन हो रहा है तेजी से वायरल
सोशल मीडिया पर भावना का यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा हैं। कुछ फैंस भावना के जवाब की तारीफ कर रहे हैं और कहा कि विराट का परिवार अपनी निजता बनाए रखना चाहता है। कई लोगों ने अनुष्का पर हो रहे ट्रोलिंग के खिलाफ भी आवाज उठाई। विराट और अनुष्का ने अपनी टीम की जीत का जश्न बेंगलुरु में मनाया, जहाँ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति में कुछ लोगों की दुखद मौत हो गई, जिससे जश्न का माहौल थोड़ा गमगीन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications