कोहली के सपोर्ट में आया यह पूर्व भारतीय खिलाड़ी, कहा- वो आपको अकेले ही टी20 वर्ल्ड कप जिता सकते हैं

नई दिल्ली, जुलाई 11। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भी फ्लॉप रहे विराट कोहली को अब टीम से बाहर किए जाने की मांग हो रही है। पहले ही कई पूर्व क्रिकेटरों ने कोहली की जगह दीपक हुड्डा को टीम में शामिल करने की मांग उठाई है। हाल ही में पूर्व कप्तान कपिल देव ने कोहली को टीम से बाहर किए जाने की बात कह दी थी। हालांकि इन सबके बीच कोहली का समर्थन करने वाले कई लोग हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सेलेक्टर रहे सरनदीप सिंह ने कोहली का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि कोहली को अभी टीम से नहीं निकाला जाना चाहिए, उस खिलाड़ी में इतना दम है कि वो आपको अकेले टी20 विश्व कप जिता सकता है।

कोहली अकेले ही टी20 विश्व कप जिता सकते हैं- सिंह

कोहली अकेले ही टी20 विश्व कप जिता सकते हैं- सिंह

टाइम्स नाउ से बात करते हुए सरनदीप सिंह ने कहा कि कोहली को ऐसे समय में टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए, जब वो फॉर्म से जूझ रहे हैं, उनकी क्षमता के बारे में हर कोई जानता है, कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर ही भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिता सकते हैं। सरनदीप सिंह ने कहा है कि चयनकर्ता यह समझने के लिए क्या कर रहे हैं कि आखिर कोहली की बल्लेबाजी में कहां गलती हो रही है?

विराट को इतना आराम क्यों दिया जा रहा है?

विराट को इतना आराम क्यों दिया जा रहा है?

सरनदीप सिंह ने आगे कहा है कि विराट को आराम देना भी सही नहीं है, क्योंकि वो अपनी फॉर्म तलाश रहे हैं। ऐसे में उन्हें अधिक से अधिक मैच खेलने चाहिए। सरनदीप सिंह ने चयनकर्ताओं के टीम चयन को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सीनियर खिलाड़ियों को बार-बार आराम क्यों दिया जा रहा है? विराट कोहली एक सीरीज खेलते नहीं हैं कि उन्हें आराम दे दिया जाता है। अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है तो उसे जितने मौके दिए जाएंगे, वो उतनी जल्दी फॉर्म में आएगा।

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं कोहली

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। टेस्ट हो या फिर वनडे या फिर टी20 फॉर्मेट कहीं भी विराट के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। आईपीएल के पूरे सीजन में विराट का बल्ला शांत रहा था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे और अब दोनों टी20 मुकाबलों में विराट कोहली फ्लॉप रहे। इस दौरान उनकी फील्डिंग भी निराशाजनक थी। विराट के प्रदर्शन को लेकर अब उन्हें टीम से बाहर किए जाने की मांग हो रही है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम से बाहर थे कोहली

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम से बाहर थे कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म हो जाने के बाद अब कोहली वनडे सीरीज में नजर आएंगे। वहीं इंग्लैंड टूर खत्म होने के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है। वहां भारतीय टीम पहले तीन वनडे और फिर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे के लिए टीम की घोषणा हो गई है। वनडे के लिए कोहली को आराम दिया गया है, लेकिन टी20 सीरीज के लिए अभी टीम का ऐलान होना बाकि है। माना जा रहा है कि कोहली टी20 सीरीज में टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+