'विराट कोहली अटैकिंग मूड के कारण हैं चेज मास्टर,' पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दी बड़ी सलाह
Virat Kohli: अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी20 मैच निजी कारणों से छोड़ने वाले विराट कोहली अब लौट आए हैं। कोहली अगले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। वह मुकाबले के लिए टीम में शामिल हुए हैं। विराट कोहली का रवैया आक्रामक रहता है और फैन्स भी उनकी बैटिंग पसंद करते हैं।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने विराट कोहली को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए एक अहम सलाह दी है। सुरेश रैना ने कहा है कि विराट कोहली को टी20 में अपना आक्रामक रुख जारी रखना चाहिए। उनको आक्रमण अपने दिमाग में बनाये रखना चाहिए।

जियो सिनेमा से बातचीत में सुरेश रैना ने कहा कि कोहली का दिमाग हमेशा आक्रामकता वाला रहता है। 20 ओवर काफी होते हैं। लोगों को लगता है कि यह काफी छोटा फ़ॉर्मेट है। आपको फिर भी इसमें पूरे 20 ओवरों के लिए खेलना होता है।
रैना ने कहा कि पिछले 19 में से 17 मैचों में भारत ने चेज करते हुए जीत दर्ज की है और इनमें कोहली थे। जब आप चेज करते हैं तो दिमाग में गणित चलता है। इस वजह से विराट कोहली को चेज मास्टर कहा जाता है। रैना के मुताबिक़ चेज करने में कोहली का कोई जवाब नहीं है।
पहले टी20 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था। भारतीय टीम की जीत के हीरो शिवम दुबे रहे थे। दुबे ने नाबाद 60 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। उनके अलावा जितेश शर्मा ने भी तेज बैटिंग की। टीम इंडिया इस सीरीज में आगे चल रही है और दूसरे मैच में उनके पास सीरीज जीतने का पूरा मौका रहेगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच अगला टी20 मैच इंदौर में रविवार को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications