IND vs BAN: विराट कोहली ने किया स्टेडियम का नुकसान, तेज शॉट से तोड़ दिया दीवार का हिस्सा
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया का कैम्प लगा है। चेन्नई में भारतीय प्लेयर्स इस कैम्प में अभ्यास कर रहे हैं। कोच गौतम गंभीर के साथ खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दिए हैं। सीनियर खिलाड़ी भी जमकर पसीना बहा रहे हैं।
विराट कोहली ने जमकर बैटिंग करते हुए आकर्षक शॉट जड़े और लय में दिखे। एक तस्वीर भी वायरल हुई है जिसमें वह कोच गौतम गंभीर के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिताने के बाद कोहली वापस मैदान पर आ गए हैं।

अभ्यास सेशन के दौरान हुई एक घटना चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर इसकी बातें की जा रही हैं। दरअसल विराट कोहली के बल्ले से एक जोरदार शॉट निकला जो ड्रेसिग रूम के सामने बनी पतली दीवार के जाकर लगा। यह दीवार कांच से बनी हुई लग रही थी।
इसमें हुआ छेद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कोहली के धांसू शॉट के कारण नुकसान हो गया। हालांकि फैन्स को इस बात की ख़ुशी है कि कोहली अच्छे टच में दिखाई दे रहे हैं और सीरीज के दौरान उनके बल्ले से रन आने भी जरूरी हैं।
Virat Kohli has broken a wall with a six during the practice session at Cheapuk. [JioCinema]
- GOAT is coming to rule. 🐐 pic.twitter.com/uleKRK9oFn
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 15, 2024
विराट कोहली ने लगातार बल्लेबाजी की है। रविवार के नेट सेशन में विराट कोहली ने 45 मिनट तक बल्लेबाजी की थी। श्रीलंका में एकदिवसीय सीरीज खेलने के बाद कोहली वापस लंदन के लिए रवाना हो गए थे। अब रेड बॉल क्रिकेट में वह अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications