Virat Kohli World Record: खतरे में सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली इतिहास रचने को तैयार
Virat Kohli World Record: विराट कोहली एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की नई इबारत लिखने वाले कोहली अब 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, जो उन्हें दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों की श्रेणी में सबसे ऊपर खड़ा कर देगी।
28,000 रन पूरे करने से महज 25 रन दूर (Virat Kohli World Record)
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे करने से महज 25 रन दूर हैं। वर्तमान में उनके नाम 556 मैचों की 623 पारियों में 27,975 रन दर्ज हैं। जैसे ही वह 25 रन और बनाएंगे, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस जादुई आंकड़े को छूने वाले दुनिया के केवल तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगकारा ने किया है।

टूट जाएगा सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड
सबसे खास बात यह है कि कोहली यह मुकाम सचिन तेंदुलकर से भी कम पारियों में हासिल करेंगे। सचिन ने 28,000 रनों तक पहुंचने के लिए 644 पारियां ली थीं, जबकि विराट अपनी अगली ही पारी (624वीं पारी) में इसे पार कर सकते हैं। मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर फैंस को चौंकाने वाले कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं।
वनडे क्रिकेट पर पूरा फोकस
मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर फैंस को चौंकाने वाले कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय से वह 2024 विश्व कप जीत के बाद ही विदा ले चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद आराम कर रहे कोहली 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे। फैंस को उम्मीद है कि पहले ही मैच में वह यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
विराट के शानदार करियर पर एक नजर
वनडे: 308 मैचों में 14,557 रन (53 शतक और 76 अर्धशतक)।
टेस्ट: 123 मैचों में 9,230 रन (भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान)।
टी20: 125 मैचों में 4,188 रन।
कुल रन: 27,975 रन।












Click it and Unblock the Notifications