Virat Kohli ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महा-रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
Virat Kohli Scripts History: भारतीय क्रिकेट के किंग विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुए तीसरे वनडे में कोहली ने व्हाइट-बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट (वनडे + टी20I) में सबसे ज़्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड (Virat Kohli Scripts History)
इस मैच में अपनी 74 रन की नाबाद पारी के दौरान कोहली ने जैसे ही 68 रन पूरे किए उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 18,369 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ कोहली अब भारत के लिए व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में 18,437 रन बना चुके हैं, जो उन्हें दुनिया के किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ से आगे रखता है। इससे पहले कोई भी बल्लेबाज इतने रन नहीं बना सका था।

कोहली बने व्हाइट-बॉल क्रिकेट के नए बादशाह
कोहली ने यह रिकॉर्ड नाथन एलिस की गेंद पर एक शानदार फ्लिक शॉट खेलकर हासिल किया। उनके कुल रनों में 14,249 रन वनडे और 4,188 रन टी20 इंटरनेशनल में शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में ज़्यादातर रन वनडे में बनाए थे, इस फॉर्मेट में अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। 18,443 रन के साथ कोहली अब टॉप पर हैं। कोहली के बाद तेंदुलकर और कुमार संगाकारा जैसे दिग्गजों का नाम है।
भारत ने 9 विकेट से जीता मैच
कोहली ने अपने पुराने साथी रोहित शर्मा (121 नाबाद) के साथ मिलकर इस मैच में भारत को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई। दोनों दिग्गजों ने 168 रन की अटूट साझेदारी की, जिसने ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से रोक दिया। यह ऑस्ट्रेलिया में उनका आखिरी वनडे मैच हो सकता है। रोहित और कोहली ने न सिर्फ़ मैच जीता, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि बढ़ती उम्र के बावजूद व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। कोहली ने अपनी पारी में दो लगातार डक (शून्य) के बाद लय हासिल की, जबकि रोहित ने अपने 33वें वनडे शतक के साथ शानदार फॉर्म दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications