बेंगलुरु में कोहली का जलवा, सेल्फी लेने सिक्योरिटी तोड़कर पहुंचे क्रेजी फैंस, पुलिस भागती रही- VIDEO
बेंगलुरु, 14 मार्च: विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद यह फ्रेंचाइजी आईपीएल की सबसे लोकप्रिय है। विराट कोहली को आईपीएल के अगले सीजन से पहले आरसीबी ने रिटेन भी कर लिया है हालांकि अब वह इस टीम के कप्तान नहीं रहेंगे लेकिन विराट की भूमिका हमेशा एक लीडर की ही रहेगी। भारत और श्रीलंका के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जा रहा है जो आरसीबी का होम ग्राउंड भी है।

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली-
भले ही विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज के दौरान भी अपना खराब फॉर्म जारी रखा है लेकिन उनका कद, उनका रुतबा, उनका क्रेज, उनका जलवा आज भी बंगलुरु में सिर चढ़कर बोलता है। एक ऐसा ही नजारा पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन देखने को मिला जब 3 व्यक्तियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली की ओर दौड़ लगा दी। यह दूसरे दिन की समाप्ति के समय की घटना है। इन तीन में से दो फैन तो विराट कोहली के साथ सेल्फी खींचने में भी कामयाब रहे और सिक्योरिटी को तुरंत ही स्थिति काबू करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ी।

तीन फैंस सिक्योरिटी को तोड़ते हैं-
यह घटना श्रीलंका की पारी के छठे ओवर में हुई जब फीजियो कुसल मेंडिस का ट्रीटमेंट कर रहे थे क्योंकि उनको मोहम्मद शमी की एक गेंद पर चोट लगी थी। ठीक तभी तीन फैंस सिक्योरिटी को तोड़ते हैं और विराट कोहली के करीब आते हैं और उनसे सेल्फी लेने का अनुरोध करते हैं यहां तक कि वे सिक्योरिटी पर्सनल को भी रोकने की कोशिश करते हैं। इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और सुरक्षा घेरा तोड़ने के बावजूद फैंस विराट कोहली की जय जयकार करते थक नहीं रहे हैं।
विराट कोहली अपने भाव के लिए छा गए-
खास बात यह है कि विराट कोहली यहां अपने फैंस की भावनाओं का सम्मान करते हैं और सिक्योरिटी से यह भी अनुरोध करते हैं कि फैंस के साथ कोई डांट डपट या मार पिटाई ना की जाए। ऐसे ही मोहाली टेस्ट के दौरान भी एक घटना हुई थी जब एक दर्शक मैदान में एंट्री करने में कामयाब रहा था। हालांकि विराट कोहली की खराब फॉर्म जारी है और अब यह वाकई एक चिंता की बात है कि पूर्व कप्तान कितनी आगे तक अपने करियर को खींच पाते हैं।
वीडियो यहां देखें-
इस सीरीज में कोहली ने अपने 100 टेस्ट पूरी कर लिए हैं लेकिन उस मुकाबले में भी वे एक अर्धशतक लगाने तक में नाकामयाब रहे और पिंक बॉल टेस्ट की खतरनाक पिच पर उन्होंने 23 और 13 रनों का योगदान दिया जिसके चलते साल 2017 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि विराट कोहली का औसत टेस्ट और 50 से नीचे आ गया है। विराट कोहली को 50 के औसत पर टिके रहने के लिए केवल 43 रनों की दरकार थी लेकिन वे ऐसा करने में कामयाब रहे और अब वह 49.95 के औसत के साथ टेस्ट मैच में खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications