विराट कोहली 4 महीने बाद भारत लौटे, क्या प्रेमानंद महाराज से करेंगे मुलाक़ात?

Virat Kohli: आरसीबी के विनिंग सेलेब्रेशन के बाद विराट कोहली देश छोड़कर लंदन चले गए थे। तकरीबन चार महीने के बाद वह अब वापस देश लौटे हैं। उनके आने का वीडियो भी सामने आया है। विराट कोहली के फैन्स में ख़ुशी की एक लहर सी दौड़ पड़ी है।

कोहली अकेले ही वापस आए हैं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को नहीं देखा गया। एक और बड़ा सवाल यह है कि भारत आने के बाद क्या वह प्रेमानंद से मुलाक़ात करने वाले हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज की तबियत खराब हो गई थी। विराट कोहली उनसे मिलने के लिए जाते रहते हैं।

virat kohli

प्रेमानंद महाराज से मुलाक़ात के बाद विराट कोहली के करियर में चल रही खराब स्थिति भी ठीक हुई है। भारतीय टीम का आगामी दौरा ऑस्ट्रेलिया में है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कोहली को टीम इंडिया के साथ जाना है। यह देखना होगा कि क्या वह इस दौरे से पहले प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते हैं या नहीं।

Virat Kohli के पास समय काफी कम

अक्सर कोहली को अपनी पत्नी के साथ ही वृन्दावन में देखा गया है। ऐसे में यह भी हो सकता है कि इस बार वह शायद प्रेमानंद महाराज से मुलाक़ात नहीं करेंगे। वह जब भी आते हैं, तो परिवार भी साथ में ही होता है। एक या दो दिन में स्थिति साफ़ हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उड़ान भरने का समय भी नजदीक होने की वजह से कोहली को शायद उतना टाइम भी नहीं मिल पाए।

ऑस्ट्रेलिया दौरा नजदीक

ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद नजदीक है। भारतीय टीम का पहला एकदिवसीय मुकाबला 19 नवंबर को है। ऐसे में भारतीय टीम अगले कुछ दिनों में ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे प्लेयर्स पहले बैच में 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया जाने वाले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित और कोहली का बल्ला चलता है। इस दौरे में भी उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद है, कोहली ने लंदन में कुछ समय तक अभ्यास भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+