Virat Kohli को लेकर सचिन तेंदुलकर ने खोला 12 साल पुराना राज, मोहम्मद सिराज का भी टूटा दिल

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा ने भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में अपने 14 साल के टेस्ट करियर का जिक्र किया और इस सफर को अपने जीवन का अहम हिस्सा बताया। कोहली ने लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा, इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा।

कोहली के संन्यास से फैंस हैरान (Virat Kohli Retirement)

कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड हैं। उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके इन आंकड़ों ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किया है। कई दिग्गजों का मानना था कि कोहली में अभी भी काफी क्रिकेट बची हुई थी और वह टेस्ट क्रिकेट आने वाले कुछ साल खेल सकते थे।

Virat Kohli 1

कोहली की ख्वाहिश रह गई अधूरी

हालांकि, कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ उनका एक बड़ा सपना अधूरा रह गया। कोहली ने कई बार इस बात का जिक्र किया था कि उनका सपना टेस्ट क्रिकेट में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनते देखना है। उनके संन्यास के साथ यह सपना अधूरा रह गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस सपने का जिक्र किया था। दरअसल, कोहली टेस्ट में 10 हजार रन बनाना चाहते थे, लेकिन उनके संन्यास के बाद अब ऐसा नहीं हो सकता है।

सचिन तेंदुलकर ने खोला राज

संन्यास के बाद सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को लेकर 12 साल पुराना राज खोला है। सचिन ने कोहली को लेकर लिखा कि जैसे ही आपने टेस्ट से संन्यास लिया, मुझे 12 साल पहले, मेरे आखिरी टेस्ट के दौरान आपके विचारशील भाव की याद आ गई. आपने मुझे अपने दिवंगत पिता की ओर से एक धागा गिफ्ट में देने की पेशकश की। इसे स्वीकार करना मेरे लिए बहुत निजी बात थी, लेकिन यह भाव दिल को छू लेने वाला था और तब से मेरे साथ बना हुआ है।

सचिन ने की विराट की तारीफ

सचिन ने विराट के क्रिकेट सफर को सराहा और उनकी उपलब्धियों को न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। सचिन ने यह भी कहा कि विराट कोहली की असली विरासत उन युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करने में है, जो उनके रास्ते पर चलकर इस खेल को अपनाएंगे। विराट ने न केवल रनों का ढेर लगाया, बल्कि एक नई पीढ़ी को जोश और उत्साह दिया, जिससे भारतीय क्रिकेट का भविष्य और भी उज्जवल हुआ है। अंत में सचिन ने कहा कि विराट को बेहद खास टेस्ट करियर के लिए बधाई।

मोहम्मद सिराज का टूटा दिल

मोहम्मद सिराज और विराट कोहली टीम इंडिया में लंबे समय तक एकसाथ खेले हैं। मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपडेट की है। उन्होंने विराट के साथ-साथ रोहित की भी तस्वीर शेयर की है। एडिट की हुई तस्वीर पर उन्होंने लिखा कि पहले 'हिटमैन' रिटायर हुआ और अब 'किंग' रिटायर हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने टूटा हुआ दिल का इमोजी भी बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+