विराट कोहली को लगा BCCI से तगड़ा झटका, नियम बदलने के लिए कर दिया साफ़ मना
Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई की सख्ती देखने को मिली थी, टीम इंडिया की करारी हार के बाद बोर्ड ने कुछ नियम बनाए थे, जिनका पालन हर प्लेयर को करना होता है। बीसीसीआई ने परिवार के सदस्यों को साथ ले जाने को लेकर नियम बनाया था। 45 दिन के दौरे पर परिवार अधिकतम दो सप्ताह साथ रह सकता है।
विराट कोहली ने कहा था कि परिवार का सदस्य साथ होता है, तो प्लेयर को मानसिक तौर पर मजबूती मिलती है। इसके बाद खबर आई कि कोहली की बात मानते हुए बोर्ड ने प्लेयर्स के परिवार साथ ले जाने के लिए आवेदन करने की सुविधा दी है। अब एक अलग रिपोर्ट सामने आई है।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ़ तौर पर कहा है कि मौजूदा नियमों में बदलाव करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि उन्होंने इससे इनकार नहीं किया और कहा कि खास कंडीशंस में इस नियम की समीक्षा जरूर की जा सकती है लेकिन बदलाव की गुंजाइश नहीं है।
Virat Kohli को लगा झटका
बोर्ड के सचिव ने कहा कि अभी परिवार को साथ ले जाने के अवधि में वृद्धि करने की कोई योजना नहीं है, खास स्थिति में तय प्रक्रिया के माध्यम से ही कुछ किया जा सकता है। इससे अब साफ़ हो गया है कि बीसीसीआई की तरफ से फ़िलहाल नियमों में ढील देने की प्लानिंग नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने 45 दिन और इससे कम दिनों के दौरे के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित की है। 45 दिनों के दौरे पर परिवार को 14 दिनों के लिए साथ ले जाया जा सकता है। इससे कम अवधि के दौरे पर एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है।
Virat Kohli के अलावा रोहित ने भी बताया था मुद्दा
इससे पहले रोहित शर्मा ने भी कहा था कि इस मामले पर उनको बीसीसीआई सचिव से बात करनी होगी। इस बीच कपिल देव ने कहा था कि प्लेयर्स को इस मामले में संतुलन खुद ही बनाना होगा। हमारे दौर में ऐसा कुछ नहीं था। खेल के बाद हम परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोचते थे।












Click it and Unblock the Notifications