Shubman Gill ने तोड़ा विराट का महारिकॉर्ड तो खुशी से झूम उठे कोहली, कर दी तारीफों की बारिश

Virat Kohli reacts to Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 269 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी 161 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर भारत ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया।

कोहली ने की शुभमन गिल की तारीफ (Virat Kohli reacts to Shubman Gill)

शुभमन गिल की इस ऐतिहासिक पारी पर पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें बधाई दी। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि बहुत बढ़िया खेला स्टार बॉय। इतिहास फिर से लिखा है। अब इससे आगे ही जाना है। तुम इसके पूरे हकदार हो। विराट कोहली के अलावा क्रिकेट के कई दिग्गज शुभमन गिल की इस प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Virat Kohli 1

शुभमन गिल ने बनाए 162 रन

शुभमन गिल की इस दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 162 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्कों की मदद से 161 रन बनाए। उनके साथ ऋषभ पंत ने भी शानदार 65 रन बनाए और दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। दूसरे सेशन में गिल ने रफ्तार पकड़ते हुए तेज़ी से रन बनाए और सेशन खत्म होने से पहले अपना शतक पूरा किया। खास बात यह रही कि गिल ने दोनों पारियों में शतक जमाकर एक नया कीर्तिमान रच दिया।

बल्ले से शुभमन गिल ने रचा इतिहास

भारतीय कप्तान ने एक टेस्ट मैच में कुल 430 रन बनाए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले नंबर पर इंग्लैंड के ग्रहैम गूच हैं, जिन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ 456 रन बनाए थे। गिल की कप्तानी में भारत ने यह बड़ा स्कोर खड़ा किया है और अब इंग्लैंड के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य है। शुभमन गिल ने पिछले महीने हेडिंग्ले में कप्तानी डेब्यू पर भी शतक लगाया था, ठीक वैसे ही जैसे विराट कोहली ने 2014 में एडिलेड में किया था।

Virat Kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+