VIDEO: रवींद्र जडेजा के DRS ने बढ़ा दी थी कोहली की टेंशन, हाथ जोड़ भगवान से कहा- 'बच गए नहीं तो....'

एशिया कप 2022 में रविवार 28 अगस्त की शाम क्रिकेट फैंस के लिए यादगार रहा। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने आखिरी ओवर में पांच विकेट से जीत अपने नाम की।

नई दिल्ली, 29 अगस्त। एशिया कप 2022 में रविवार 28 अगस्त की शाम क्रिकेट फैंस के लिए यादगार रहा। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने आखिरी ओवर में पांच विकेट से जीत अपने नाम की। मैच के दौरान कई ऐसे पल आए जब खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ टेंशन झलक रही थी। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी भारतीय बल्लेबाजी के दौरान टेंशन में नजर आए।

Virat Kohli

ड्रेसिंग रूम में टेंशन में आ गए भारतीय खिलाड़ी

दरअसल, भारती बल्लेबाजी के दौरान पारी के 18वें ओवर में नसीम शाह ने रवींद्र जडेजा तो विकेटों के सामने फंसाया। जडेजा विकेटों के बीच में खड़े थे, ऐसे में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। ड्रेसिंग रूम में मौजद विराट कोहली सहित बाकी खिलाड़ी के चेहरे पर टेंशन साफ नजर आ रही थी। तभी अंपायर ने जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया, लेकिन भारतीय ऑलराउंडर ने बिना देर किए ही रिव्यू की मांग कर ली।

आउट होने के बाद जडेजा ने लिया रिव्यू

रिव्यू लेने के बाद अंपायर ने फैसले के लिए थर्ड अंपायर को यह निर्णय रेफर किया। सौभाग्य से रवीद्र जडेजा बच गए क्योंकि गेंद लेग-स्टंप के बाहर पिच हुई थी। आउट साइड लेग पिच होने के कारण रवींद्र जडेजा को नॉट आउट करार दिया गया। जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले दिखाया गया तो भारतीय खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली। क्योंकि अगर वहां जडेजा का विकेट गिरता तो भारत के लिए मैच में जीत दर्ज करना बेहद मुश्किल हो जाता।

वायरल हो रहा है विराट कोहली का यह वीडियो

इस घटना के दौरान भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो गया। विराट कोहली के सिर पर दोनों हाथ थे और वह प्रार्थना की मुद्रा में आकाश की ओर देख रहे थे। डीआएस भारत के पक्ष में आने के बाद कोहली ने "बच गए" कहते हुए दोनों हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया अदा किया। विराट कोहली के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+