विराट कोहली हुए अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर भावुक, लिखा ऐसा मैसेज जो बन गया चर्चा का विषय

Virat Kohli: अजिंक्य रहाणे के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया। उनके इस ऐलान के बाद साथी खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में विराट कोहली ने भी अपने पुराने साथी के लिए दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया।

विराट और रहाणे ने वर्षों तक भारतीय टेस्ट टीम के लिए साथ बल्लेबाजी की। दोनों ने कई मुश्किल दौर में टीम को संभाला और विदेशी दौरों पर यादगार साझेदारियां निभाईं। यही वजह है कि रहाणे के संन्यास पर विराट का मैसेज क्रिकेट प्रशंसकों के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

Virat Kohli

विराट कोहली ने बताया शानदार स्लिप फील्डर

कोहली ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रहाणे को शानदार करियर की बधाई देते हुए लिखा कि भारतीय क्रिकेट के लिए आपका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने रहाणे को टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर बताया। साथ ही स्लिप में उनकी फील्डिंग की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनसे सुरक्षित हाथ उन्होंने बहुत कम देखे हैं।

सचिन तेंदुलकर भी लिखा मैसेज

उधर महान सचिन तेंदुलकर ने भी रहाणे के संन्यास पर बयान देते हुए उनको बधाई दी। तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा कि जब हम पहली बार मुंबई के लिए एक साथ बल्लेबाजी करने उतरे थे, तभी मैंने महसूस कर लिया था कि आप कभी सुर्खियों के पीछे नहीं भागे। आपने हमेशा टीम के लिए मेहनत करना चुना और सफलता खुद तुम्हारे पास आती चली गई। यही सोच ऑस्ट्रेलिया में आपकी सबसे बड़ी ताकत बनी। आपने साबित किया कि शांत रहना कमजोरी नहीं, बल्कि वही आत्मविश्वास देता है जो पूरी टीम को बेखौफ होकर खेलने की ताकत देता है।

अजिंक्य रहाणे ने वीडियो से किया था रिटायरमेंट का ऐलान

रहाणे ने गुरुवार को एक भावुक वीडियो के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने अपने पूरे सफर को याद करते हुए उन लोगों का आभार जताया, जिन्होंने हर दौर में उनका साथ दिया। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप नंबर 278 का जिक्र करते हुए लिखा कि वह वर्षों से मिले प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+