Virat Kohli के रिटायरमेंट का सीक्रेट प्लान लीक! 7 मई को तय था टेस्ट से संन्यास, 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पलटा गेम
Virat Kohli Test Retirement: सोमवार को विराट कोहली ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से विदाई ले ली। लेकिन जो फैंस नहीं जानते थे, वो अब सामने आया है- कोहली का मन 7 मई को ही अलविदा कहने का था। लेकिन ठीक उसी समय 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत-पाक तनाव जैसे हालात ने BCCI को अलर्ट कर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली को कुछ दिन इंतजार करने की सलाह दी गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली 7 मई को ही सोशल मीडिया के जरिए अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहने वाले थे।

BCCI और सुरक्षा एजेंसियों ने की रिक्वेस्ट
टेस्ट रिटायरमेंट की प्लानिंग के समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर था, और 'ऑपरेशन सिंदूर' गुप्त रूप से चल रहा था। बीसीसीआई और सुरक्षा एजेंसियों ने कोहली से रिक्वेस्ट की कि वो कुछ दिन और रुकें ताकि माहौल सामान्य हो जाए।
10 मई को हुआ सीज़फायर, 13 मई को आई विदाई
10 मई को भारत-पाक के बीच संघर्षविराम (Ceasefire) की घोषणा हुई, और इसके ठीक बाद कोहली ने बीसीसीआई व सिलेक्टर्स को सूचित किया कि वो अब रिटायरमेंट की घोषणा करेंगे। सोमवार 13 मई को उन्होंने एक भावुक पोस्ट के साथ 123 टेस्ट, 9230 रन और 46.85 की औसत वाला शानदार सफर खत्म कर दिया।
अब सिर्फ वनडे में दिखेगा कोहली का 'विराट' शो
कोहली पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अब टेस्ट से भी विदाई ले ली है। यानी अब वो सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। यह फैसला भारत के 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ही तय माना जा रहा था।
परिवार बना विराट के फैसले की असली वजह?
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोहली अब अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। बीते एक साल में वो कई बार इंग्लैंड गए ताकि पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ समय बिता सकें। बीसीसीआई की फैमिली लिमिट पॉलिसी से कोहली नाराज भी थे। उन्होंने IPL 2025 के दौरान एक इवेंट में साफ कहा था कि परिवार का साथ उनके लिए मानसिक तौर पर कितना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications