VIDEO: जब काला चश्मा पहन पाकिस्तान में शॉपिंग पर निकले कोहली, साथी खिलाड़ी ने बिगाड़े बाल तो...

क्रिकेट जगत में अपने बल्ले से कई बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। विराट कोहली ने क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाया है।

Virat Kohli Old Video Viral: क्रिकेट जगत में अपने बल्ले से कई बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। विराट कोहली ने क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भी कोहली ने अकेले दम पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मैच जिताने का कारनामा किया था। कोहली एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं जिसको वह कई बार साबित कर चुके हैं।

Virat Kohli

कोहली का पुराना वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान में किसी जगह शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के लोकल मार्केट में शॉपिंग करते समय कोहली अपने साथी खिलाड़ियों के साथ बातें भी कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों को कोहली का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाकर जीती थी सीरीज

दरअसल, भारत की अंडर-19 टीम ने साल 2006-7 के दौरान पाकिस्तान को पाकिस्तान में जाकर हराया था। चार मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया था। भारत अंडर -19 ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चार विकेट से फाइनल मैच जीतने के बाद पाकिस्तान अंडर -19 के खिलाफ इस सीरीज में हिस्सा लिया था। जिसकी कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे।

साथी खिलाड़ी पर इस वजह से हुए गुस्सा

वीडियो में दिखाई देता है कि विराट कोहली अपने साथी खिलाड़ी से गुस्सा हो जाते हैं। दरअसल, उदय नाम का एक भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के बाल बिगाड़ने की कोशिश करता है। तो विराट कहते हैं, यार मत कर उदय तूं यार...। इस वीडियो में कोहली के साथ रवींद्र जडेजा और पुजारा भी नजर आ रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के लोकल मार्केट में मैच के बाद एन्जॉय करते दिखाई पड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+