विश्व कप के पहले मैच में विराट कोहली ने तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

India vs Australia, 5th Match: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप के पहले मैच के साथ अपने सफर की शुरुआत कर दी है। दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रोचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस बीच स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को भारत के लिए वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कोहली ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के मैच के दौरान मैदान पर ये उपलब्धि अपने नाम की है। कोहली ने पहली स्लिप में एक शानदार छलांग लगाकर मिशेल मार्श को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट किया। इस कैच के साथ कोहली एलीट लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले से आगे निकल गए हैं।

virat kohli

दरअसल, मैच से पहले कोहली, कुंबले के साथ 14-14 कैच के मामले में बराबरी पर थे। जहां कुंबले को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 18 मैचों की जरूरत पड़ी, वहीं कोहली ने 26 मैचों में ये कारनामा कर दिया है। विराट कोहली अब वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में 15वां कैच लेकर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सर्वाधिक कैच (गैर-विकेटकीपर)

  • विराट कोहली- 15 कैच
  • अनिल कुंबले- 14 कैच
  • कपिल देव- 12 कैच
  • सचिन तेंदुलकर- 12 कैच

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी के पास इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

मार्श के आउट होने की बात करें तो बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज को बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी से जमकर परेशान किया। इस दौरान मार्श का आखिरी प्रयास तब साबित हुआ, जब उन्होंने ऑफ साइड खेलने का प्रयास किया और गेंद सीधा विराट कोहली के हाथों में पहुंचा दी।

हालांकि, विराट कोहली के लिए यह कैच काफी मुश्किल रहा, उन्होंने एक लंबी छलांग के साथ पहले कैच को पकड़ा और फिर खुद को संभाला, इस दिलचस्प कैच का वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी और कैच आउट होने के बाद मार्श बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+