'मैं जिस चीकू को जानता था, वो ये कोहली नहीं है', क्या फेम और पावर मिलते ही बदल गए विराट, दिग्ग्ज का बयान

Amit Mishra On Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में देश के लिए टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाने में सफलता हासिल की थी। जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के साथ ही विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया।

कोहली को लेकर बोले अमित मिश्रा

अब विराट कोहली को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कुछ बातों का जिक्र किया है। अमित मिश्रा ने पिछले कुछ सालों में कोहली के व्यवहार में आए बदलावों को लेकर चौंकाने वाली बात कही है। भारतीय टीम और घरेलू क्रिकेट दोनों में कोहली के साथ खेल चुके अमित मिश्रा ने युवा विराट कोहली और मौजूदा विराट कोहली के बीच बड़ा अंतर बताया है।

Virat Kohli 1

विराट कोहली में आया बदलाव

एक यूट्यूब चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी में बड़ा फर्क बताया। उन्होंने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि सफलता के बावजूद वे हमेशा एक जैसे ही रहे। अमित मिश्रा के मुताबिक रोहित शर्मा पहले दिन से ही एक जैसे हैं, जबकि विराट कोहली फेम, पावर और कप्तानी मिलने के बाद काफी बदल गए हैं।

उस समय के 'चीकू' और आज के कोहली में बहुत अंतर

मिश्रा ने बताया कि वह कोहली को तब से जानते हैं जब वह 12-13 साल के थे और तब उन्हें समोसे और पिज्जा खाना बहुत पसंद था। हालांकि, उन्होंने पाया कि फेम पाने और टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद कोहली के रवैये में काफी बदलाव आया। मिश्रा के अनुसार इस बदलाव के कारण युवा खिलाड़ियों के लिए उनसे संपर्क करना मुश्किल हो गया है। मिश्रा ने कहा कि उस समय के 'चीकू' और आज के कोहली में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि अब वह कोहली से बहुत कम बात करते हैं।

अमित मिश्रा को वापसी का नहीं मिल मौका

अमित मिश्रा ने खुद को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया। टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर उन्होंने साल 2017 की एक घटना का ज़िक्र किया। जब एक सीरीज़ से ठीक पहले वह चोटिल हो गए थे। वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहे जाने के बावजूद उन्हें चयनकर्ताओं या कोहली से वापसी के बारे में कभी स्पष्ट संदेश नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+