Virat Kohli Net Worth: 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति, ऐसे करते हैं विराट कोहली इतनी मोटी कमाई
Virat Kohli Net Worth 2023: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पैसा कमाने के मामले में भी काफी आगे हैं।
Virat Kohli Net Worth 2023: भारतीय टीम के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। कोहली के पास टेस्ट मैच के पांचवें दिन इतिहास रचने का शानदार मौका था। लेकिन वह गलत समय पर खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए। कोहली के आउट होते ही भारत की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई।
कोहली के पास 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति: विराट कोहली का नाम दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। कोहली सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि स्टार्ट-अप, सोशल मीडिया प्रति पोस्ट, ब्रांड एंबेसडर और विज्ञापन के जरिए भी जमकर पैसा कमाते हैं। कोहली के पास मौजूदा समय में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

क्रिकेट से मिलता है इतना पैसा: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के तहत "ए +" ग्रेड के रूप में सैलरी मिलती है। विराट कोहली को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा प्रति टेस्ट मैच की फीस 15 लाख रुपये, वनडे की 6 लाख रुपये और टी-20 मैच की फीस 3 लाख रुपये है। इसके अलावा विराट कोहली आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरसीबी से सालाना 15 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
स्टार्ट-अप के इन्वेस्टर भी हैं कोहली: विराट कोहली ने सात स्टार्ट-अप के इन्वेस्टर भी हैं। इन स्टार्ट-अप में ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल और स्पोर्ट्स कॉन्वो शामिल हैं। इन सभी स्टार्ट-अप में विराट कोहली ने करोड़ों के निवेश किया हुआ है।
सबसे ज्यादा ब्रांड फीस: विराट कोहली आज बॉलीवुड और खेल की दुनिया में सबसे ज्यादा ब्रांड फीस लेते हैं। विराट कोहली प्रति एड शूटिंग के लिए सालाना 7.50 से 10 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह फीस प्रति दिन के हिसाब से है। अगर शूटिंग अगले दिन तक खिंचती है तो फीस दोगुनी हो जाती है। विराट कोहली के पास फिलहाल कुल 26 ब्रांड हैं। इसमें वीवो, ब्लू स्टार, लक्सर, एचएसबीसी, उबर, थूथसी, स्टार स्पोर्ट्स, एमआरएफ और सिंथोल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
175 करोड़ रुपये की कमाई: विराट कोहली सिर्फ विज्ञापनों से ही एक साल में करीब और कम से कम 175 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम से कोहली प्रति पोस्ट 8.9 करोड़, तो ट्विटर से 2.5 करोड़ प्रति पोस्ट मिलते हैं। कोहली एफसी गोवा फुटबॉल कल्ब, एक टेनिस टीम और प्रो-रेसलिंग टीम के मालिक भी हैं।
स्टार्ट-अप के मालिक भी हैं कोहली: विराट कोहली खुद पांच स्टार्ट-अप के मालिक हैं, जिनमें वन-2 रेस्त्रां, न्यूएवा डाइनिंग बार और रेस्त्रां, वन-8 और स्टेपथलोन शामिल है। कोहली के पास मुंबई में 34 करोड़ का घर है, जबकि गुड़गांव में उनका 80 करोड़ रुपये का एक मकान भी है। ऑडी कार के ब्रांड एंबैस्डर कोहली के पास इस कंपनी के कुल 7 कार भी है।












Click it and Unblock the Notifications