IND vs SL: विराट कोहली के पास वनडे में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, बस बनाने होंगे इतने रन

Asia Cup Final, IND vs SL: एशिया कप 2023 के खिताबी मुकाबले को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। भारत बनाम श्रीलंका का फाइनल मैच 17 सितंबर यानी आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जोकि भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर रहेगी, क्योंकि कोहली को एक बड़ी उपलब्धि के लिए मात्र 94 रन की जरूरत है।

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने एशिया कप 2023 के बारिश से प्रभावित सुपर फोर मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अपना 47वां एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था। कोहली ने 94 गेंदों पर नाबाद 122 रन की पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए, जो वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ उनका तीसरा शतक है।

virat kohli

विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए नंबर पर खेलते हुए वनडे फॉर्मेट में 213 पारियों में 10,906 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 60.25 के औसत और 94.90 के स्ट्राइक रेट से शानदार प्रदर्शन किया है। विराट ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अब तक 40 शतक लगाए हैं और 55 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। अब उन्हें इस नंबर पर 11 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 94 रन की जरूरत है।

रिकी पोंटिंग के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
दरअसलस नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने टीम के लिए इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 330 पारियों में 12662 के रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 29 शतक और 74 अर्धशतक अपने नाम किए।

वनडे फॉर्मेट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली का प्रदर्शन

  • पारी- 213
  • रन - 10906
  • औसत - 60.25
  • स्ट्राइक रेट- 94.90
  • शतक - 40
  • अर्द्धशतक - 55

श्रीलंका के खिलाफ कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद
बांग्लादेश के खिलाफ भारत के आखिरी सुपर-4 मैच में विराट कोहली को आराम दिया गया था। एशिया कप के फाइनल में कोहली फिर से टीम इंडिया में वापस आ जाएंगे। वह श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में डुनिथ वेलालेज की गेंद पर सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन वह एक ही टीम के खिलाफ दो पारियों में शायद ही कभी असफल होते हैं। इसलिए फैंस को नंबर 3 के लिए विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। विराट ने एशिया कप में अब तक 64.50 की औसत और 114.15 की स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+