Virat Kohli इतिहास रचने से महज इतने रन दूर, 'रन मशीन' वह कर दिखाएंगे जो पहले कभी नहीं हुआ?
Virat Kohli World Record: आईपीएल 2026 में आज शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस मैच के दौरान सबकी निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी। अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में विराट एक ऐसा ऐतिहासिक मील का पत्थर छूने के करीब हैं। जहां अब तक आईपीएल का कोई भी दिग्गज नहीं पहुंच सका है। विराट को इस सीजन में अपने 400 रन पूरे करने के लिए केवल 72 रनों की दरकार है।
इतिहास रचने के दहलीज पर कोहली (Virat Kohli World Record)
विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे दमदार बल्लेबाज साबित हुए हैं। अगर आज कोहली 72 रन बना लेते हैं, तो वे 19 सीजन के इतिहास में 11वीं बार एक ही सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना (9-9 बार 400+ रन) उनके सबसे करीब हैं, लेकिन कोहली अब उनसे काफी आगे निकलने को तैयार हैं।

शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं कोहली
कोहली ने इस सीजन के 7 मैचों में 54.66 की औसत से 328 रन बनाए हैं। विराट फिलहाल इस सीजन के टॉप स्कोरर्स की सूची में छठे स्थान पर हैं। यदि विराट आज 53 रन बना लेते हैं, तो वे एक बार फिर 'ऑरेंज कैप' के प्रबल दावेदार बनकर टॉप की ओर बढ़ जाएंगे। करियर के पहले तीन सीजन (2008-2010) में कोहली कभी 400 का आंकड़ा नहीं छू सके थे, लेकिन 2011 (557 रन) के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
दिल्ली की गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता
आज का मुकाबला केवल बल्लेबाजी का नहीं, बल्कि डेथ ओवर्स की गेंदबाजी का भी है। पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवरों में जिस तरह रनों पर अंकुश लगाया, उसने आरसीबी को 'फिनिशर' टीम के रूप में स्थापित किया है। दिल्ली ने पिछले मैच में 264 रन जैसा विशाल स्कोर बनाया, लेकिन उनके गेंदबाज उसे डिफेंड नहीं कर सके।
हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला
इसी मैदान पर 25 अप्रैल को दिल्ली और पंजाब के बीच रनों का सैलाब देखा गया था। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड विराट कोहली जैसे तकनीकी बल्लेबाजों के लिए जन्नत के समान है। देवदत्त पादिक्कल की फॉर्म में वापसी ने विराट का काम और आसान कर दिया है।
37 साल की उम्र में भी विराट कोहली की रनों की भूख कम नहीं हुई है। दिल्ली की पिच जहां गेंदबाजों के लिए कब्रगाह साबित हो रही है, वहां कोहली की तकनीक और अनुभव आरसीबी को बड़ी जीत दिला सकते हैं। दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती कोहली को पावरप्ले में रोकने की होगी, क्योंकि अगर वे सेट हो गए, तो कोटला की बाउंड्री छोटी पड़ जाएगी।















Click it and Unblock the Notifications