Asia Cup Final: इंडिया वर्सेस श्रीलंका खिताबी जंग से पहले फैंस के बीच घिरे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
Asia Cup Final, IND vs SL: एशिया कप 2023 का खिताबी मुकाबला अब बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। भारत और श्रीलंका 2014 टी20 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। फाइनल मुकाबले में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी, तो वह ट्रॉफी जीतकर पांच साल का खिताबी सूखा खत्म करना चाहेंगे। इस दौरान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।
विराट कोहली एशिया कप में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए। फाइनल से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद फैंस के बीच घिर जाते हैं।

वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा और शुबमन गिल का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में दोनों को लिफ्ट के बाहर बात करते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर चल रही चर्चा के बाद रोहित को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'नहीं, ऐसा नहीं होगा, पागल है क्या।' भारत के कप्तान का ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया है।
एशिया कप का फाइनल मैच आज बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है, क्योंकि कोलंबो में फिलहाल बारिश का कोई कोई संकेत नहीं है। ऐसे में दर्शकों को आज एक पैसा वसूल मुकाबला देखने को मिलेगा। जहां श्रीलंकाई टीम गत चैंपियन के रूप में फाइनल में उतरेगी, वहीं फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया उस ट्रॉफी को उठाने के लिए बेताब होगी जो उन्होंने 2018 के बाद से नहीं जीती है।












Click it and Unblock the Notifications