Virat Kohli बनाएंगे एक वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में बनेगा कीर्तिमान
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू खिलाड़ी विराट कोहली ने कई सालों से वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करते हुए अपने खेल का जलवा दिखाने में कमी नहीं छोड़ी है। उनके चाहने वाले बल्ले से रन आने की उम्मीद हर मैच में करते हैं। हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता लेकिन फैन्स को उम्मीदें रहती हैं।
इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आने वाली है और सफेद गेंद सीरीज में मुकाबले खेलेगी। विराट कोहली इन तीन मैचों की सीरीज में खेलने वाले हैं। इन तीन मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलना है। वहां पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ है।

विराट कोहली जब पाकिस्तान के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे तो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 295 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह अपने मैचों की संख्या 100 पार पहुंचा चुके हैं और टी20 में भी ऐसा ही है।
पाकिस्तान के खिलाफ Virat Kohli के पास बड़ा मौका
पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को दुबई में कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 300वां मुकाबला खेलने वाले हैं। वह इस मैच के साथ ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 वनडे, 100 टेस्ट और 100 टी20 मैच अभी तक किसी ने नहीं खेले हैं। विराट कोहली इस आंकड़े को हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
श्रीलंका के खिलाफ किया Virat Kohli ने डेब्यू
विराट कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ़ अपने वनडे डेब्यू से करियर की शुरुआत की। इसके ठीक दो साल बाद 2010 में उन्होंने हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ टी20 में डेब्यू किया. जहाँ उन्होंने उप-कप्तान के रूप में भी काम किया। इसके बाद कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
वनडे में किया है विराट ने धांसू प्रदर्शन
अपने पूरे वनडे करियर में कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है, उन्होंने 13,906 रन बनाए हैं और 14,000 रन के आंकड़े को पार करने के करीब हैं, यह एक ऐसा मील का पत्थर है जिसे वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में हासिल कर सकते हैं। यह उपलब्धि उन्हें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के साथ क्रिकेट के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications