VIDEO: मोहाली में माहौल बनाने को तैयार किंग कोहली, नेट प्रैक्टिस में उधेड़ दी गेंदबाजों की बखिया

एशिया कप की हार को भुलाकर भारतीय टीम अब अपने आने वाले मुकाबलों पर फोकस करने में जुट गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को तीन टी-20 मैचों का सीरीज खेलना है, जिसकी शुरुआत मंगलवार 20 सितंबर से होगी।

नई दिल्ली, 18 सितंबर। एशिया कप की हार को भुलाकर भारतीय टीम अब अपने आने वाले मुकाबलों पर फोकस करने में जुट गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को तीन टी-20 मैचों का सीरीज खेलना है, जिसकी शुरुआत मंगलवार 20 सितंबर से होगी। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। नेट्स पर कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के बाकी खिलाड़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Recommended Video

    IND vs AUS: Team India ने बहाया पसीना, Virat Kohli ने की Six की प्रैक्टिस | वनइंडिया हिन्दी*Cricket

    फॉर्म में लौट आए विराट कोहली

    फॉर्म में लौट आए विराट कोहली

    एशिया कप में भारत के लिए अच्छी बात निकलकर सामने आई, वह रही पूर्व कप्तान विराट कोहली का फॉर्म में लौटना। विराट कोहली के लिए एशिया कप शानदार गुजरा और उन्होंने पांच मुकाबलों में से तीन में दो अर्धशतक और एक शतक लगाने का कारनामा भी किया। कोहली के फॉर्म को लेकर लंबे समय से बहस चली आ रही थी। क्रिकेट के कई जानकार तो उनके टीम में होने पर भी सवाल उठाने लगे थे।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाना चाहेंगे रन

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाना चाहेंगे रन

    विराट कोहली अपने इस फॉर्म को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने अगर वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो जाते हैं तो यह टीम के लिए बड़ी राहत की बात होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से रन निकलते हैं तो टीम की एक बड़ी परेशानी हल हो जाएगी।

    नेट्स पर कोहली ने जमकर बहाया पसीना

    नेट्स पर कोहली ने जमकर बहाया पसीना

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले नेट्स पर कोहली खूब प्रैक्टिस कर रहे हैं। नेट्स में कोहली की प्रैक्टिस के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जो खूब पसंद भी किया जा रहा है। कोहली मोहाली के मैदान पर भी अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में कोहली का टी-20 रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।

    मोहाली के मैदान पर रन बनाते हैं कोहली

    मोहाली के मैदान पर रन बनाते हैं कोहली

    साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर कोहली ने 82 रनों की पारी खेली थी। जबकि साल 2019 में कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 72 रन बनाए थे। विराट कोहली की कोशिश टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अधिक से अधिक रन बनाने की होगी। अगर कोहली ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो वह फिर बढ़े हुए मनोबल के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+