विराट का लंदन वाला घर शाहरुख़ के पड़ोस से 7 गुना ज्यादा महंगा? प्राइस जान कर चकरा जाएगा सिर
Virat Kohli London Home Price: भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी विराट कोहली देश में आते हैं लेकिन खेल के बाद वापस लंदन लौट जाते हैं। टीम इंडिया का यह दिग्गज हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेलने के लिए आया था। अब वह वापस अपने घर लौट गए हैं। वनडे सीरीज के अंतिम मैच में वह शतक जड़ने में सफल रहे थे।
लोगों के मन में अक्सर सवाल रहता है कि लंदन में कोहली कहां रहते होंगे। उनका खुद का घर होगा या वह किराए के कमान में वहां रहते हैं। जिस इलाके में कोहली रहते हैं, उसकी कीमतें इतनी हैं कि भारत में बड़े सेलिब्रिटीज भी उतनी महंगी जगहों में नहीं रहते।

किराया या मालिकाना हक?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और क्रिकेट गलियारों की चर्चाओं के अनुसार, विराट कोहली ने लंदन में अपनी निजी प्रॉपर्टी खरीदी है। साल 2024 की शुरुआत में ही खबरें आई थीं कि इस पावर कपल ने लंदन के एक बेहद पॉश इलाके में शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। हालांकि विराट की ओर से इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उनकी वहां स्थायी मौजूदगी और बच्चों (वामिका और अकाय) के स्कूलिंग की चर्चाएं इस ओर इशारा करती हैं कि यह घर उनका अपना है।
सेंट जॉन्स वुड: पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट ने हिंट दिया था कि विराट इसी इलाके में रहते हैं। यह इलाका 'लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड' के काफी करीब है। यहाँ एक लग्जरी अपार्टमेंट या विला की कीमत करीब 130 करोड़ से 270 करोड़ के बीच होती है। यहाँ तक कि एक छोटे से फ्लैट की कीमत भी 15-20 करोड़ से शुरू होती है।
नॉटिंग हिल: कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वे नॉटिंग हिल के 'वेस्टएंड' इलाके में रहते हैं, जो अपनी प्राइवेसी के लिए जाना जाता है। यहाँ घर की औसत कीमत 22 करोड़ से शुरू होकर 100 करोड़ के पार जाती है।
शाहरुख़ के पड़ोस से कितना ज्यादा किराया
मुंबई के सबसे महंगे इलाकों (जैसे वर्ली या बांद्रा) में एक आलीशान 4-BHK अपार्टमेंट का मासिक किराया 5 लाख से 15 लाख के बीच होता है। यहाँ तक कि शाहरुख खान के 'मन्नत' के पास वाले प्रीमियम अपार्टमेंट्स का किराया भी अधिकतम 20-25 लाख प्रति महीना तक जाता है।
इसकी तुलना जब हम लंदन के सेंट जॉन्स वुड से करते हैं, तो मुंबई के ये आंकड़े छोटे लगने लगते हैं। जहाँ मुंबई में 15 लाख में पूरे महीने का शाही रेंट निकल जाता है, वहीं लंदन के इस इलाके में इतने पैसे में आप शायद सिर्फ 3 दिन ही रह पाएंगे। सेंट जॉन्स वुड में एक सेलिब्रिटी-ग्रेड विला का किराया 1.5 करोड़ प्रति महीना तक जाता है। यानी जितने में मुंबई के पॉश इलाके में आप साल भर रह सकते हैं, उतने में विराट कोहली के पड़ोस वाले लंदन के घर में आप सिर्फ एक महीना गुजार पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications