IPL: यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड पर विराट कोहली और केएल राहुल का रिएक्शन VIRAL, केकेआर के कप्तान राणा हुए ट्रोल
IPL 2023: केकेआर के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने के बाद आरआर स्टार यशस्वी जायसवाल की दिग्गजों द्वारा काफी तारीफ की गई। इस दौरान विराट कोहली और केएल राहुल ने भी यशस्वी जायसवाल की सराहना की।

KKR vs RR, IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन दमदार प्रदर्शन किया है। सलामी बल्लेबाज (Yashasvi Jaiswal) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर महज 13 गेंदो पर सबसे तेज अर्धशतक बनाकर आईपीएल में एक नया इतिहास बना दिया। हालांकि, केकेआर के खिलाफ आतिशी पारी खेलते हुए वह मात्र दो रन से अपने शतक से रह गए। जायसवाल की पारी पर विराट कोहली और केएल राहुल समेत कई दिग्गजों का रिएक्शन आया है।
पूर्व भारतीय कप्तान और आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी युवा जायसवाल की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में लिखा, 'वाह, यह ऐसी बेहतरीन बल्लेबाजी है, जो मैंने पिछले कुछ समय में देखी है, क्या टैलेंट है।'
दरअसल, जायसवाल ने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाकर एसएसजी के कप्तान केएल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाकर अपना रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से राहुल और पैट कमिंस के नाम था, जिन्होंने 14 गेंद पर ये कमाल किया था। जायसवाल की शानदार उपलब्धि के लिए केएल राहुल ने भी उनकी प्रशंसा में ट्वीट किया।
वहीं, सुरेश रैना ने ट्वीट कर लिखा, 'आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक, आपकी कड़ी मेहनत रंग लाई और आपका कौशल बहुत आगे ले जाएगा, इसे जारी रखो! इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, यह बच्चा खिलाड़ी है। उनकी क्लीन स्ट्राइकिंग का पूरा लुत्फ उठाया। इसके अलावा सूर्यकुमार समेत कई खिलाड़ियों ने ट्वीट कर युवा बल्लेबाज की प्रशंसा की है।
दिलचस्प बात यह है कि जायसवाल ने ईडन गार्डन्स में आरआर की पारी के शुरुआती ओवर में ही कमाल कर दिया। उन्होंने आईपीएल मैच के पहले ओवर में 26 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाए। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने केकेआर के कप्तान नीतीश की गेंदबाजी पर ये करिश्मा दिखाया, इसके लिए राणा को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
केकेआर के कप्तान राणा ने मैच के बाद कहा कि, आपको उनकी पारी (जायसवाल पर) की प्रशंसा करनी होगी, यह एक ऐसा दिन था जब वह कुछ भी कर सकते थे, जो वह चाहते थे। केकेआर के कप्तान राणा ने मैच के बाद कहा कि, वह पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications