RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने विराट कोहली को बताया 'सुपर ह्यूमन', कहा- उनके जैसा कोई नहीं
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। आपको बता दें कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय तक खेलने वाले डु प्लेसिस IPL 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में आ गए थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था और इसकी वजह थी कि विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। इस साल आईपीएल में कोहली और डु प्लेसिस साथ खेले और दोनों खिलाड़ियों के बीच एक अच्छा बॉन्ड दिखा था।

कोहली के जैसा कोई नहीं- डु प्लेसिस
डु प्लेसिस ने आईपीएल के दौरान विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने के अपने एक्सपीरियंस को साझा किया है। साथ ही कोहली से अपनी तुलना पर भी प्रतिक्रिया दी है। डु प्लेसिस ने कहा है कि कोहली से मेरी प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश करना व्यर्थ है, क्योंकि कोहली मुझसे बड़े अल्फा हैं। फाफ ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली जैसा सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी नहीं देखा है और उनके अंदर एनर्जी का जो स्तर है वो किसी और के पास नहीं है, उनके जैसा कोई और खिलाड़ी है ही नहीं।
फाफ डु प्लेसिस ने आगे कहा है कि विराट कोहली एक ऐसा खिलाड़ी है जो किसी और खिलाड़ी को डराने वाला हो सकता है। फाफ ने विराट कोहली को 'सुपरह्यूमन' बताते हुए कहा, ''मैंने उनके खिलाफ इतने लंबे समय तक खेला है। वह क्रिकेट की दुनिया में खेलने वाले सबसे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों में से एक है। मैं तो हैरान हो जाता हूं कि किसी इंसान में इतनी ऊर्जा कैसे हो सकती है। मैच के पहले ओवर में अंतिम ओवर तक उनके जुनून में कोई कमी देखने को नहीं मिलती है। वो हर एक चीज पर नजर रखते हैं।''
आपको बता दें कि आईपीएल में आरसीबी के लिए करीब 9 साल तक कप्तानी करने के बाद विराट कोहली ने इस साल आईपीएल का सीजन शुरू होने से पहले ही कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने फाफ डु प्लेसिस को अपने साथ जोड़ा था और टीम का कप्तान बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications