मेंटल हेल्थ पर विराट कोहली के मैनेजर ने खुलकर रखी अपनी बात, फैंस से की ये खास गुजारिश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। फैंस के साथ-साथ कोहली के टीम मेट भी अपने इस मैच विनर खिलाड़ी का फॉर्म में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 19 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। फैंस के साथ-साथ कोहली के टीम मेट भी अपने इस मैच विनर खिलाड़ी का फॉर्म में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच मेंटल हेल्थ को लेकर विराट कोहली ने लोगों के बीच अपनी बात रखी। कोहली ने युवाओं से मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने इस पर अपना अनुभव भी शेयर किया।

विराट कोहली के मैनेजर ने दिया बयान

विराट कोहली के मैनेजर ने दिया बयान

विराट कोहली के मैनेजर और उनकी कंपनी कॉर्नरस्टोन का प्रतिनिधित्व करने वाले सीईओ बंटी सजदेह ने भी अब मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात की। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान बंटी सजदेह ने कहा कि डिप्रेशन या मेंटल हेल्थ को विराट कोहली काफी अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने मानसिक चुनौतियों पर हमेशा अपनी बात को खुलकर लोगों के सामने रखी है।

डिप्रेशन बहुत बड़ा और अहम शब्द

डिप्रेशन बहुत बड़ा और अहम शब्द

बंटी सजदेह ने कहा कि डिप्रेशन बहुत बड़ा और अहम शब्द है। उन्होंने कहा कि कोहली को फैंस से ही वापसी करने की प्रेरणा मिलती है। वह जब उन लोगों के आसपास होते हैं जो उनसे प्यार और उनका समर्थन करते हैं तो कोहली की हिम्मत बढ़ जाती है। कोहली को यही से मानसिक मजबूती मिलती है, कोहली को प्यार करने वाले फैंस की तादाद काफी अधिक है। मैनेजर के मुताबिक जब तक कोहली को फैंस का साथ मिलता रहेगा, वह कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी वापसी करने में कामयाब होते रहेंगे।

जानिए डिप्रेशन को लेकर कोहली ने क्या कहा

जानिए डिप्रेशन को लेकर कोहली ने क्या कहा

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए विराट कोहली ने डिप्रेशन को लेकर कहा था कि मैंने डिप्रेशन की चुनौतियों का सामना किया है। मुझे सपोर्ट और प्यार करने वाले लोगों से भरे कमरे में भी मैंने खुद को अकेला पाया है। यह एक ऐसी फीलिंग है, जिससे हर कोई अपने जीवन में जरूर गुजरता है। कोहली का मानना है कि शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ लोगों को अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।

एशिया कप में कोहली पर रहेगी फैंस की निगाहें

एशिया कप में कोहली पर रहेगी फैंस की निगाहें

विराट कोहली का फॉर्म भले ही उनका साथ नहीं दे रही हो। लेकिन फैंस लगातार कोहली पर अपना भरोसा बनाए हुए हैं। उन्हें यकीन है कि कोहली के बल्ले से एक बार फिर पहले की तरह रन निकलेंगे। विराट कोहली खुद भी रन बनाकर आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहेंगे। ऐसे में एशिया कप से बड़ा मंच कोहली के लिए फॉर्म में लौटने के लिए दूसरा कोई नहीं हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+