विराट कोहली हैं सचिन से बेहतर खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने बयान देकर चौंकाया
Virat Kohli and Sachin Tendulkar: अक्सर देखा जाता है कि बड़े खिलाड़ियों में तुलना होती है। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में बी होती है। इसके अलावा कोहली और बाबर आज़म में भी तुलना होती है। हालांकि सचिन और कोहली दोनों अलग युग के खिलाड़ी हैं लेकिन दोनों में तुलना को लेकर बयान आया है।
ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व क्रिकेटर ने सचिन और कोहली में तूलना करते हुए बेहतर बल्लेबाज के बारे में बताया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने इस तुलना पर बयान दिया है। ख्वाजा के मुताबिक़ दोनों खिलाड़ियों में बेहतर विराट कोहली हैं।

फॉक्स क्रिकेट से बातचीत में ख्वाजा ने कहा कि मैं कहूँगा कि सचिन से बेहतर कोहली हैं। आंकड़ों की तरफ देखने पर पता चलता है कि कोहली ने लगभग उतने ही शतक जड़े हैं जितने सचिन ने लगाए थे। उन्होंने सचिन से मैच कम खेले हैं। जब मैं बड़ा हो रहा था तो उस समय सचिन बेंचमार्क थे। विराट कोहली ने जो किया है, वह कोई नहीं कर पाया है।
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत के तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने केएल राहुल के साथ क्रीज पर खड़े होकर बैटिंर करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई। अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनके बल्ले से फिफ्टी आई।
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच वनडे में शतकों का फासला काफी कम है। विराट कोहली अब तक एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 47 शतक जमा चुके हैं। वह 50 वनडे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट बन सकते हैं। तेंदुलकर ने अपने करियर में 49 शतक जड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications