एबी डीविलियर्स ने नहीं माना सचिन को महानतम खिलाड़ी, इस बल्लेबाज को बताया ऑल टाइम ग्रेटेस्ट

Ab De Villiers on Virat Kohli: पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर वनडे के महानतम खिलाड़ी हैं। सचिन के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के अलावा सबसे ज्यादा शतकों का कीर्तिमान भी है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने सचिन तेंदुलकर को ऑल टाइम महानतम खिलाड़ी नहीं माना।

आरसीसी के लिए खेल चुके एबी डीविलियर्स का मानना है कि विराट कोहली वनडे क्रिकेट में ऑल टाइम महानतम खिलाड़ी हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए डीविलियर्स ने यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ऑल टाइम महानतम खिलाड़ी हैं।

ab de villiers

विराट कोहली अब मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए शुरुआती दो वनडे मैचों में आराम दिया गया था। अब वह वापसी करेंगे। तीसरे एकदिवसीय मैच में कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही वापसी करने वाले हैं। टीम इंडिया ने दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में पहले ही हरा दिया है।

हाल ही में विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 13000 रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया था। वह जबरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। कोहली ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में शामिल कोहली चौथा वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे।

एबी डीविलियर्स ने कोहली को काफी करीब से देखा है। दोनों खिलाड़ी आरसीबी के लिए आईपीएल में खेले हैं। कोहली और एबी डीविलियर्स के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी है। कोहली भी डीविलियर्स का काफी सम्मान करते हैं और कई बार ऐसा देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+