'मैंने लड़ाई नहीं शुरू की थी, कोहली ने खुद आकर...', नवीन उल हक ने विराट को लेकर किया बड़ा खुलासा
Naveen-ul-Haq statement on Virat Kohli: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
Naveen-ul-Haq controversy statement on Virat Kohli: विराट कोहली मैदान पर बेहद अग्रेसिव अंदाज में रहते हैं। विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच आईपीएल में हुई लड़ाई ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर अब नवीन उल हक ने बड़ा खुलासा किया है।
कोहली ने की थी लड़ाई शुरू: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि विराट कोहली ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया था। नवीन ने कहा कि कोहली को मैच के दौरान और उसके बाद मुझसे नहीं उलझना चाहिए था। मैंने लड़ाई शुरू नहीं की। मैच के बाद जब हम हाथ मिला रहे थे तो विराट कोहली ने लड़ाई शुरू कर दी।

जुर्माने का दिया हवाला: अपनी बात को आगे जारी रखते हुए नवीन उल हक ने कहा कि आप जुर्माने को देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि लड़ाई किसने शुरू की। बता दें कि मैच के बाद इस घटना की वजह से कोहली पर उनकी पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था। जबकि नवीन उल हक को भी अपनी फीस के आधे पैसे जुर्माने के तौर पर भरने पड़े थे।
मैंने स्लेजिंग नहीं की: नवीन उल हक ने कोहली को लेकर कहा कि जब मैं मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरा तो कोहली ने स्लेज करना शुरू कर दिया था। नवीन ने कहा कि मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं कि मैं बिना वजह किसी को स्लेज नहीं करता। मैं एक गेंदबाज हूं इसलिए गेंदबाजी करते समय मैं किसी बल्लेबाज को स्लेज कर सकता हूं। लेकिन उस मैच में मैंने कुछ नहीं कहा।
गौतम गंभीर भी कोहली से उलझे: आरसीबी की जीत के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो कोहली और नवीन उल हक में जोरदार बहस देखने को मिली थी। जिसके बाग गौतम गंभीर जो कि लखनऊ टीम के कोच हैं, उन्हें भी मैदान पर कोहली से भिड़ते देखा गया। गंभीर और कोहली के बीच झगड़े को वहां मौजूद खिलाड़ियों ने रोकने का काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications