IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, जिम में जमकर बहाया पसीना

Virat Kohli Fitness: विराट कोहली अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं। 34 साल की उम्र में भी वह मैदान पर सबसे तेज दौड़ लगाते हैं।

Virat Kohli

Virat Kohli Fitness: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतने के साथ ही भारत ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद अब टीम के खिलाड़ियों की नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज पर हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

जिम में कोहली बहा रहे हैं पसीना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 9 फरवरी से नागपुर में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलना है। इस मैच से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली जिम में जमकर पसीना बहाते दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने जिम में ट्रेनिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस उनके इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं।

फिटनेस का ख्याल रखते हैं कोहली

विराट ने जिम में ट्रेनिंग करते हुए अपना एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया है। भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम सबसे टॉप पर आता है। वह अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करते हैं। कोहली खुद को मेंटेन रखने के लिए कड़ी मेहनत के साथ सख्त डाइट प्लान भी फॉलो करते हैं। विराट अनहेल्दी जंक फूड्स की जगह एक प्रॉपट डायट को फॉलो करते हैं। कोहली को देखकर भारतीय टीम के दूसरे खिलाड़ी भी अपनी फिटनेस पर पहले से अधिक ध्यान देने लगे हैं।

टेस्ट सीरीज में बल्ले से रनों की उम्मीद

विराट कोहली के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज कुछ खास नहीं रहा था। वह इस सीरीज के दौरान बल्ले से संघर्ष करते नजर आए थे। ऐसे में उनकी कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम के लिए बड़ी पारी खेलने की होगी। विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रहा है। वह इसे आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पहुंच चुकी है। नागपुर में होने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मैच की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बैंगलोर में अभ्यास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+