Virat Kohli: पर्थ शतक के साथ किंग कोहली के नाम हुए कई बड़े रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़े दबंग
Virat Kohli Century: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की जमीन पर टीम इंडिया कंगारुओं को उनकी जगह दिखा रही है। पहले केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ने कंगारू गेंदबाजों को जमकर क्लास लगाई, इसके बाद किंग विराट कोहली ने भी लगे हाथ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई की है।
विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 80वां शतक जड़ दिया है। कोहली ने 143 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत के स्कोर को 487 तक पहुंचाने में मदद की। इसके साथ ही टीम इंडिया की कुल लीड 533 रन हो गई है।

कोहली के शतक के साथ ही कप्तान जसप्रीत बुमरा ने पारी को घोषित कर दिया। यानि अब ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का पहाड़ है। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। भारत से बाहर सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली दूसरे पायदान पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10वां शतक
किसी टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की भी लिस्ट में भी विराट कोहली शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही टेस्ट, वनडे, टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली का यह 10वां शतक है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक टेस्ट शतक
9- जैक हॉब्स
7- वैली हैमंड
7- विराट कोहली
6- हर्बर्ट सकलिफ
6- सचिन तेंदुलकर
विदेश में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
7-सुनील गावस्कर,वेस्टइंडीज
7- विराट कोहली,ऑस्ट्रेलिया
6- राहुल द्रविड़, इंग्लैंड
6- सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया
भारतीय बल्लेबाज का एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक
13- सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज
11- सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
9- सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका
9- विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
8- सुनील गावस्कर बनाम ऑस्ट्रेलिया
टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया में 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले एशियाई
13- सचिन तेंदुलकर
11- विराट कोहली
11- जहीर अब्बास
9- जावेद मिंयादाद
8- चेतेश्वर पुजारा
8-वीवीएस लक्ष्मण
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक रन
3262- सचिन तेंदुलकर, 65 पारी
2555- रिकी पॉन्टिंग, 51 पारी
2434- वीवीएस लक्ष्मण, 54 पारी
2143- राहुल द्रविड़, 60 पारी
2049- माइकल क्लार्क, 40 पारी
2033- चेतेश्वर पुजारा, 43 पारी
2024- विराट कोहली, 24 पारी












Click it and Unblock the Notifications