किस नियम से विराट कोहली को मिले सर्वोच्च टी20 रेटिंग पॉइंट्स, संन्यास के एक साल बाद ऐसा क्या हुआ?

Virat Kohli: आईसीसी ने बुधवार को जारी रैंकिंग में विराट कोहली के टी20 करियर के रेटिंग पॉइंट्स में वृद्धि कर दी। वह इस प्रारूप से रिटायर एक साल पहले हो गए थे, ऐसे में अब इसका क्या मतलब हुआ? बिना खेले ही कोहली को बेस्ट करियर रेटिंग पॉइंट्स कैसे मिल गए। वह 900 से ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

कोहली के रेटिंग पॉइंट्स साल 2016 में 897 थे, जो अब बढ़कर 909 हो गए हैं। वह वर्ल्ड में हर प्रारूप में 900 रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। भारत से टी20 में 900 से ज्यादा अंक हासिल करने वाले एक अन्य खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव हैं।

virat kohli

अब एक सवाल यह है कि जब कोहली ने टी20 से रिटायरमेंट साल 2024 में ले लिया, तो अब बिना खेले किस आधार पर रेटिंग अंकों को बढ़ाया गया है। इसका भी एक सीधा जवाब है। कोहली के जो अंक 2016 में थे, सिर्फ उनमें वृद्धि हुई है।

दरअसल 2024-25 में आईसीसी ने रंकिग्न अल्गोरिद्म अपडेट किया था। इससे 2016 में किये गए प्रदर्शन की गणना फिर से हुई और इससे कोहली के रेटिंग पॉइंट्स में वृद्धि हो गई। वह प्रोसेस पूरा होने के बाद कोहली की बेस्ट रैंकिंग 909 पॉइंट्स मानी गई है।

साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा था। वह पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ खेले थे। टूर्नामेंट में भारतीय टीम फाइनल में नहीं गई थी लेकिन कोहली ने अच्छी बैटिंग की थी। वह इवेंट भारत में हुआ था।

Virat Kohli का शानदार प्रदर्शन

साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा था। वह पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ खेले थे। टूर्नामेंट में भारतीय टीम फाइनल में नहीं गई थी लेकिन कोहली ने अच्छी बैटिंग की थी। वह इवेंट भारत में हुआ था।

Virat Kohli के अलावा अन्य खिलाड़ी

टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 900 रेटिंग पॉइंट्स वाले कुछ और खिलाड़ी भी हुए हैं। उनमें इंग्लैंड के डेविड मलान, ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच, पाकिस्तान से बाबर आज़म हैं। भारत से सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस ख़ास लिस्ट में शामिल है। कोहली टी20 और टेस्ट से रिटायर हो गए हैं लेकिन वनडे में खेलते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+