WTC Final में हार के बाद विराट कोहली चले बड़े 'बदलाव' की ओर! पूर्व कप्तान ने किया ऐसा मैसेज
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने दार्शनिक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि कोहली को ज्यादा लोकप्रियता उनके स्टाइल, उनके लुक, आक्रामक अंदाज, खेलने का ढंग और फैशन सेंस से मिलती है।
लेकिन कोहली के गंभीर फैंस यह जानते होंगे कि विराट की एक सोच-प्रक्रिया भी चलती रहती है, जो दार्शनिकता से प्रेरित है। विराट इंस्टाग्राम पर एक बार फिर से अपने दार्शनिक प्रेम का इजहार कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, शायद कोहली भविष्य के लिए कुछ छुपे हुए मैसेज भी भेज रहे हैं। यह सभी जानते हैं कि विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कैसे खेले। पहली पारी में उन्हें जमने के बाद मिशेल स्टार्क ने आउट किया। उस समय उन्होंने 49 रन बनाए थे और फिर वे दूसरी पारी में मात्र 14 रन बनाकर आउट हुए।
कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के हारने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था- साइलेंस महान ताकत का सोर्स है। शायद वे मुंह से बोलना नहीं चाहते हैं, वे चीजों को देखना चाहते हैं और उनके साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।
कोहली ने गुरुवार को भी इंग्लैंड के राइटर एलन वॉट्स की कुछ लाइन पोस्ट की जिसमें लिखा है- बदलाव को समझने का एक ही तरीका है, उसमें डुबकी लगाओ, उसके साथ चलते जाओ और फिर डांस में शामिल हो जाओ।
यह कुछ ऐसा है कि, जो हो रहा है, उसको देखते रहो, उसके साथ चलते रहो और फिर आप भी खुद अपने आप में एक बदलाव बन जाएंगे। देखना होगा कोहली यहां किस बदलाव की ओर बात कर हैं।
क्या वे वनडे वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट का कोई एक फॉर्मेट छोड़ने जा रहे हैं या फिर दूसरी चीजें उनके दिमाग में है? कोहली ने जिस अप्रत्याशित ढंग से कप्तानी छोड़ी है उसके बाद कुछ भी उम्मीद की जा सकती है।
Instagram story by Virat Kohli. pic.twitter.com/gYLt3FAtam
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 15, 2023
फिलहाल कोहली अपनी बल्लेबाजी में कंसिस्टेंसी की कमी से निराश कर रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दूसरी पारी में जो शॉट खेला था उसने सुनील गावस्कर को बहुत नाराज किया था। गावस्कर का मानना है कि आप टेस्ट मैच लंबी पारियों से जीते हैं, लेकिन अगर ऑफ स्टंप के बाहर गेंदों पर ऐसे छेड़छाड़ करते रहेंगे तो कैसे सेंचुरी लगेगी और कैसे आपकी टीम जीतेगी?












Click it and Unblock the Notifications