'मैं शायद अब दोबारा न खेलूं…', IPL शुरू होने से पहले ही विराट कोहली ने तोड़ा फैंस का दिल!

IPL 2025, Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली शनिवार 15 मार्च को आईपीएल 2025 सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल हो गए हैं। कोहली ने हाल ही में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी और अब वह आईपीएल में आरसीबी के साथ अपने 18वें सीजन के लिए तैयार हैं। कोहली उन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम में देर से शामिल हुए क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें आराम दिया गया था।

चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार रहा था कोहली का प्रदर्शन (IPL 2025, Virat Kohli)

विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत के लिए शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने 5 मैचों में 54.50 की औसत से 218 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाकर उन्होंने वापसी की। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी विराट कोहली ने टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने का काम किया।

Virat Kohli 1

आईपीएल में फिर दम दिखाएंगे कोहली

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब विराट कोहली अपना सारा ध्यान आईपीएल की ओर लगाएंगे। भारतीय स्टार आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और अब वह पिछले साल जीते गए ऑरेंज कैप को बरकरार रखना चाहेंगे। अफवाहों के बावजूद कोहली इस सीजन में आरसीबी की कप्तानी नहीं करेंगे। आरसीबी ने रजत पटीदार को नए कप्तान के रूप में चुना है।

कोहली ने तोड़ा फैंस का दिल

आरसीबी अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ करेगी। आईपीएल शुरू होने से पहले विराट कोहली ने फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली बात कही है। मैं शायद दोबारा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न खेलूं, इसलिए अतीत में जो कुछ भी हुआ, मैं उसे लेकर संतुष्ट हूं। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी अधिक है, यही वजह है कि फैंस लगातार उनसे जुड़े सभी अपडेट के लिए उत्साहित रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+