भारत के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाने वाले लिटन दास को मिला खास तोहफा, विराट कोहली ने खुद आकर...
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में पांच रन से जीत हासिल की थी। भारत भले ही यह मुकाबला जीत गया हो, लेकिन बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास (Liton Das) ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।
Virat Kohli gifting bat to Litton Das: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में पांच रन से जीत हासिल की थी। भारत भले ही यह मुकाबला जीत गया हो, लेकिन बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास (Liton Das) ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को लिटन दास ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई और 7 ओवर में ही टीम के स्कोर को 66 तक पहुंचा दिया।

महज 27 गेंदों में जड़ दिए थे 60 रन
लिटन दास की पारी को देखकर भारतीय फैंस भी टेंशन में आ गए थे। लिटन दास ने महज 27 गेंदों में 60 रन बनाकर बांग्लादेश को मैच में काफी आगे निकाल दिया था। लेकिन केएल राहुल के जबरदस्त थ्रो के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। लिटन दास के आउट होने के साथ ही बांग्लादेश की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अंत में भारत ने पांच रन से मुकाबला जीत लिया।

कोहली ने दिया ये स्पेशल तोहफा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी लिटन दास की पारी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने खुद जाकर लिटन दास को अपना बल्ला गिफ्ट किया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन जलाल यूनिस के मुताबिक जब टीम के खिलाड़ी डाइनिंग हाल में बैठे हुए थे तो विराट कोहली आए और अपना बल्ला लिटन दास को गिफ्ट किया। यह पल लिटन दास के लिए काफी स्पेशल रहा है।

अभी भी बांग्लादेश पहुंच सकती है सेमीफाइनल में
भारत से मिली हार के बावजूद बांग्लादेश के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। बांग्लादेश के पास मौजूदा समय में चार मैचों में चार अंक हैं। अगर बांग्लादेश पाकिस्तान को हराने में सफल रहती है और नीदरलैंड दक्षिण अफ्रीका को मात दे देती है तो बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन इसके चांसेस बहुत कम हैं। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की टीम नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए अपना पूरा दम लगा देगी।












Click it and Unblock the Notifications