Kohli की फेक फील्डिंग सहित इन विवादों पर वर्ल्ड कप में मचा भारी बवाल, ICC के नए नियमों पर उठे सवाल
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का सुपर-12 स्टेज अपने अंतिम चरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार 6 नंवबर की शाम तक सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों के नाम साफ हो जाएंगे। वर्ल्ड कप का सुपर-12 का स्टेज बहुत ही मजेदार रहा है।
Biggest controversy of T20 World Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का सुपर-12 स्टेज अपने अंतिम चरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार 6 नंवबर की शाम तक सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों के नाम साफ हो जाएंगे। वर्ल्ड कप का सुपर-12 का स्टेज बहुत ही मजेदार रहा है। जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने टूर्नामेंट की मजबूत टीमों को हराकर सेमीफाइनल की रेस को और भी रोचक बनाने का काम किया। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं भी हुई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए नजर डालते हैं इस वर्ल्ड कप में हुए कुछ विवादों पर...
Recommended Video

भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा विवाद रहा नो बॉल
भारत-पाकिस्तान मैच में आखिरी ओवर में अंपायर द्वारा दिए गए नो बॉल पर जमकर विवाद हुआ। स्पिनर मोहम्मद नवाज ने पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंद को विराट कोहली के कमर के ऊपर फेंकने का काम किया, जिस पर कोहली ने छक्का लगाया। अंपायर ने पहले इसे नो बॉल नहीं दिया, लेकिन कोहली ने जब इसकी मांग की तो इसे नो बॉल ठहराया गया। अंपयार के इस व्यवहार पर मैदान पर लंबे समय तक गहमागहमी देखने को मिली।

कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप
बुधवार को भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ पांच रन से जीत हासिल की। लेकिन मैच के बाद विराट कोहली की फेक फील्डिंग जमकर सुर्खियां बटोर रही है। बांग्लादेश की टीम कोहली की फील्डिंग पर सवाल उठा रही है। बांग्लादेशी विकेटकीपर नूरुल हसन के मुताबिक आईसीसी के नियम के मुताबिक फेक फील्डिंग पर पांच रन दिए जाते हैं, तो ऐसा क्यों नहीं किया गया।

आईसीसी के नियम पर भी खड़े हुए सवाल
जब मैदान पर विराट फेक थ्रो कर रहे थे, तब अंपायर उनके सामने खड़े थे। लेकिन अंपायर ने कोहली की इस हरकत को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद आईसीसी के नए नियम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फेक फील्डिंग पर फील्ड अंपायर पेनल्टी लगाकर बांग्लादेश को पांच रन दे सकते थे। अगर ऐसा होता तो भारत और बांग्लादेश का यह मुकाबला सुपरओवर की तरफ चला जाता।

क्विंटन डिकॉक से भी हुई थी बड़ी गलती
जिम्बाब्वे के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक से भी बड़ी गलती हुई थी। जिसके बाद वह अंपायर से इस चीज को लेकर बातचीत करते नजर आए थे। दरअसल, आईसीसी के नियम 28.2.1 के मुताबिक, किसी भी खिलाड़ी द्वारा गेंद को पकड़ना तब अवैध करार दिया जाता है, जब वह गेंद को रोकने के लिए अपने शरीर के अलावा किसी भी दूसरे चीज की मदद लेता है। डिकॉक ने गलती से गेंद को पैर से रोका, लेकिन इसके बाद गेंद नीचे रखी ग्लव से टकरा गई, जिसका मुकसान उनकी टीम को भरना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications