विराट कोहली की नज़रें ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर, बन सकते हैं ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली बुरी तरह फ्लॉप हो गए थे, उनका बल्ला बिलकुल नहीं चला। वह जीरो के स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अब दूसरे वनडे मैच में भी कोहली से उम्मीदें रहने वाली हैं और वह एक कीर्तिमान के करीब हैं।
विराट कोहली अगर फिफ्टी जमाते हैं, तो ऐसा कारनामा कर देंगे, जो सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही किया है। इस मामले में वह महान सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। इसके लिए विराट कोहली को सिर्फ 49 रनों की आवश्यकता है।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अब तक 2451 रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए गए दूसरे सबसे ज़्यादा रन हैं। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। कोहली ने ये रन 49 पारियों में बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।
Virat Kohli के पास बड़ा मौका
अब कोहली को 2500 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 49 रन की ज़रूरत है। अगर वह ये रन अपनी अगली वनडे पारी में बना लेते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 वनडे रन 50 या उससे कम पारियों में पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। तुलना करें तो, सचिन तेंदुलकर ने यह आंकड़ा 55 पारियों में हासिल किया था।
शतकों के मामले में इतिहास रचेंगे Virat Kohli
अगर विराट कोहली एक शतक जमा देते हैं, तो वह वनडे में 52 शतक पूरे कर देंगे। इस तरह किसी एक प्रारूप में 52 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक जमाए और कोहली ने वनडे में 51 शतकीय पारियां खेली हैं।
ऑस्ट्रेलिया की नजरें दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाने की है। एडिलेड में मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications