'कुफ्र टूटा खुदा-खुदा करके...,' विराट कोहली के 49वें शतक पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार, दिए ये धांसू रिएक्शन

Virat Kohli 49 ODI Centuries: आसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 37वें मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने वनडे करियर का 49वां शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही कोहली अब वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। किंग कोहली ने शतक बनाकर करोड़ों फैन्स को अपने जन्मदिन का खास तोहफा दिया है।

जैसे ही कोहली ने क्रिकेट इतिहास में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की वैसे ही स्टेडियम में फैंस खुशी से झूम उठे। इसके अलावा जो फैंस स्टेडियम नहीं पहुंच सके, उन्होंने इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, और देखते ही देखते हैशटैग 'गोट' और 'सेंचुरी' ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। फैंस अलग-अलग अंदाज में कोहली को 49वें शतक की बधाई दे रहे हैं।

Virat Kohli

कोहली के शतक के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। इस क्रम में सलील वर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, 'कुफ्र टूटा, खुदा खुदा करके! 49वें ओवर में 49वीं सेंचुरी! #हैप्पी बर्थ डे विराट।' फैंस अलग-अलग अंदाज में कोहली को जन्मदिन के साथ इस शतक की बधाई दे रहे हैं।

दरअसल, विराट कोहली कुल 277 पारियों में इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि ईडन गार्डन्स में ही विराट कोहली ने अपना पहला वनडे शतक (2009 में श्रीलंका के खिलाफ) लगाया था। लंबे समय से विराट कोहली को भारतीय बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर का योग्य उत्तराधिकारी माना जाता रहा है।

पिछले डेढ़ दशक में विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी क्षमता से भारत को जीत दिलाकर उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। लेकिन रविवार की उपलब्धि कई कारणों से बेहद खास है। सबसे पहले 49 एकदिवसीय शतक एक ऐसी उपलब्धि है जो सचिन तेंदुलकर द्वारा हासिल किए जाने तक अनसुनी थी। अब दो भारतीय उस मुकाम पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+