दो बार खेलने आये अजिंक्य रहाणे फिर भी हुए फ्लॉप, विराट कोहली भी सस्ते में निपटे
Virat Kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंट्रा-स्क्वॉड मुकाबला खेलते हुए टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रही है। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया। वह सस्ते में आउट हो गए। भारतीय टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी।
हर किसी की नज़र पूर्व भारतीय कप्तान की ओर थी लेकिन वह सस्ते में आउट होकर लौट गए। चिंताजनक बात यह थी कि वह स्लिप में आउट हो गए। ऑफ़ स्टम्प से बाहर जाती हुई गेंद पर वह किनारा लगा बैठे, इस तरह उनके खेल में यह कमी एक बार फिर से सामने आ गई। रहाणे का बल्ला भी नहीं चला। वह दो बार खेलने आए। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में रहाणे का बल्ला चला था।

जयदेव उनादकट ने कोहली का विकेट हासिल किया। वह पहले टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं। जयदेव उनादकट ने 2 विकेट हासिल किये। भारतीय टीम की बल्लेबाजी में ओपनिंग स्लॉट में बदलाव दिखा। यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा ने ओपनर किया।
जायसवाल ने शानदार वॉर्म अप करते हुए अर्धशतक जमा दिया। जायसवाल पहले टेस्ट मैच से अपना डेब्यू कर सकते हैं। वह नम्बर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनके बाद विराट कोहली आते हैं। अब तक नम्बर तीन पर खेलते आए चेतेश्वर पुजारा टीम में नहीं हैं, उनके स्थान पर जायसवाल खेल सकते हैं।
इस अभ्यास मैच के पहले दिन अजिंक्य रहाणे ने बैटिंग की लेकिन वह रन बनाने में नाकाम रहे। उनको अतिरिक्त प्रैक्टिस भी मिली और वह दो बार बैटिंग करने आए। इस मुकाबले के स्कोर और विकेट मायने नहीं रखते क्योंकि इसे आधिकारिक दर्जा नहीं दिया गया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 12 जुलाई से खेला जाएगा। यह मैच डोमिनिका में खेला जाना है। रेड बॉल प्रारूप में दो मुकाबले खेले जाने के बाद वनडे में तीन और टी20 में पांच मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों प्रारूप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम में कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली है।












Click it and Unblock the Notifications