विराट कोहली ने लम्बे समय बाद किया सोशल मीडिया पर धमाका, पत्नी अनुष्का के बर्थडे को बना दिया खास
Virat Kohli: विराट कोहली ने लम्बे समय के बाद सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब तक वह प्रमोशन वाले पोस्ट ही करते दिखाई देते थे लेकिन इस बार उन्होंने फैन्स का दिल जीतने वाला काम किया है। विराट कोहली ने इन्स्टाग्राम पर एक शानदार पोस्ट किया है।
पत्नी अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली ने एक पोस्ट किया, इस पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए एक सुंदर पोस्ट किया है। उसमें झलकता है कि वह अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं।

विराट ने अनुष्का के साथ फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जीवन साथी, मेरा सुरक्षित स्थान, मेरी अर्धांगिनी, मेरा सब कुछ। सभी के जीवन में मार्गदर्शन करने वाला प्रकाश हो। हमेशा हम आपको बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। हैप्पी बर्थडे माय लव।
इस पोस्ट के ऊपर हजारों फैन्स ने कमेन्ट किया है और दोनों को बेस्ट जोड़ी करार दिया है। विराट और अनुष्का ने अपने बच्चों को साधारण माहौल देने के लिए लंदन शिफ्ट होने का फैसला लिया था। जहाँ वे खुलकर आना-जाना कर सकते हैं। भारत में सेलिब्रिटी किड्स होने से उनको वह खुला माहौल मिलना मुश्किल है।
Virat Kohli की कब हुई शादी
तीन साल से ज्यादा समय तक डेटिंग के बाद कोहली और अनुष्का ने शादी कर ली थी। साल 2017 में दोनों की शादी हुई थी। दोनों की बेटी का नाम वामिका है और बेटे का नाम अकाय है। इस समय विराट कोहली आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और धाकड़ फॉर्म में हैं।
Virat Kohli की धाकड़ फॉर्म
कोहली ने आरसीबी के लिए इस सीजन कुल छह फिफ्टी जड़ी हैं। एक बार वह ऑरेंज कैप भी हासिल करने में सफल रहे हैं और अभी आने वाले मैचों में फिर से वह ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं। आरसीबी प्लेऑफ़ में जाकर इस सीजन फाइनल जीत सकती है।












Click it and Unblock the Notifications