Jos Buttler ने विराट कोहली को लेकर किया सबसे बड़ा खुलासा, सुनकर फैंस को भी नहीं होगा यकीन

Jos Buttler on Virat Kohli: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने हाल ही में विराट कोहली से जुड़ी एक मजेदार कहानी शेयर की है। यह बातचीत उस समय की है जब बटलर का फॉर्म खराब चल रहा था और वह कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे थे। आईपीएल 2022 में बटलर ने शानदार प्रदर्शन किया था और 863 रन बनाकर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बने थे। लेकिन अगले सीज़न में वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और सिर्फ 392 रन ही बना पाए। इस खराब फॉर्म ने उनकी आत्मविश्वास पर असर डाला।

जोस बटलर ने खोला राज (Jos Buttler on Virat Kohli)

जोस बटलर ने बताया कि उन्होंने मैदान पर विराट कोहली से कई बार मुलाकात की है। लेकिन इस बार उन्होंने पहली बार विराट से निजी बातचीत की। 'For the Love of Cricket' पॉडकास्ट में बटलर ने कहा कि मैंने विराट से पूछा कि वो इतने दबाव और उम्मीदों को कैसे संभालते हैं। वो बहुत उदार थे और बोले कि शायद तुम्हारा वो सीज़न बस एक खास समय था। उसे दोहराने की ज़रूरत नहीं है। जीवन ठीक रहेगा।

Virat Kohli

कोहली ने कही थी दिल जीतने वाली बात

बटलर ने बताया कि विराट ने अपनी खुद की कमजोरियों और डर के बारे में भी बात की, जो उन्हें और भी प्रेरित कर गया। विराट ने यहां तक कहा कि कभी-कभी उन्हें भी ऐसा लगता है जैसे उन्हें बल्लेबाजी करनी नहीं आती। बटलर ने कहा कि विराट कोहली, जिन्हें हम इस पीढ़ी का सबसे महान खिलाड़ी मानते हैं, वो भी इंसान हैं। उनके विचार सुनकर मैं बहुत प्रभावित हुआ और उनका आभारी हूं।

दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा शानदार

आईपीएल 2025 में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। विराट ने 657 रन बनाए और आरसीबी को पहली बार IPL ट्रॉफी जिताई। वहीं बटलर ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 538 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे। गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई और एलिमिनेटर में मुंबई के खिलाफ मुकाबले को गंवाकर बाहर हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+