RCB vs KKR: बस एक चौके की दरकार! Virat Kohli आज बना सकते हैं IPL का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मुकाबले में कुछ बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड बन सकते हैं। फैंस की नजरें एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) और आंद्रे रसेल (Andre Russell) जैसे दिग्गजों पर टिकी होंगी।
विराट कोहली, आईपीएल में एक और खास रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। अब तक उन्होंने लीग में कुल 749 चौके लगाए हैं। आज के मैच में अगर वो सिर्फ एक चौका और लगा देते हैं, तो वो आईपीएल इतिहास में 750 चौके पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

कोहली आज बना सकते हैं IPL का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
ऐसा करने के बाद विराट कोहली इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर शिखर धवन हैं, जिनके नाम 768 चौके दर्ज हैं। यानि कोहली के पास आज इतिहास रचने का शानदार मौका है।
सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शिखर धवन और विराट कोहली के अलावा तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिनके बल्ले से 663 चौके निकले हैं। चौथे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 627 चौके लगाए हैं, जबकि अजिंक्य रहाणे 511 चौकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। ये सभी बल्लेबाज आईपीएल में लगातार अपनी क्लास और कंसिस्टेंसी दिखाते आ रहे हैं।
RCB के लिए 9,000 रन पूरा करने से भी बस कुछ कदम दूर
विराट कोहली आईपीएल में RCB के लिए 8,933 रन बना चुके हैं। अगर वो आज के मुकाबले में 67 रन बना लेते हैं, तो वो RCB के लिए 9,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
आंद्रे रसेल भी बना सकते हैं टी20 इतिहास में जगह
केकेआर के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अब तक 747 छक्के लगा चुके हैं। यानि आज के मैच में अगर वो तीन छक्के और लगाते हैं, तो टी20 क्रिकेट में 750 छक्कों का आंकड़ा छू लेंगे।
इस लिस्ट में उनके आगे सिर्फ दो दिग्गज हैं-
- कीरोन पोलार्ड- 908 छक्के
- क्रिस गेल- 1,056 छक्के
रसेल के ये आंकड़े सिर्फ आईपीएल नहीं, बल्कि सभी टी20 लीग और इंटरनेशनल टी20 को मिलाकर हैं। यानी ये उपलब्धि उनके पूरे करियर की बड़ी पहचान होगी।
आज सिर्फ दो टीमों की जंग नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स की भी टक्कर
RCB और KKR दोनों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस में अहम है, लेकिन इसके साथ ही विराट कोहली और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों के लिए यह मैच रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम दर्ज कराने का भी सुनहरा मौका है।












Click it and Unblock the Notifications