Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Virat Kohli Centuries: सेंचुरी से चूकने से टूट गया विराट कोहली का दिल, करियर में अब तक जड़े कितने शतक?

Virat Kohli Centuries: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे में करोड़ों फैंस की धड़कनें उस वक्त थम गईं जब विराट कोहली (Virat Kohli) अपने 85वें अंतरराष्ट्रीय शतक से महज 7 रन दूर रह गए। हालांकि किंग कोहली आज अपना शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने मैदान पर उतरते ही सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर एक ऐसा 'महा-रिकॉर्ड' बना दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है।

कोटंबी स्टेडियम में कोहली 93 रन (91 गेंद) बनाकर काइल जैमीसन का शिकार हुए। शतक से चूकने का गम पूरे स्टेडियम में सन्नाटे के रूप में दिखा, लेकिन इसी पारी के दौरान कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।

virat kohli centuries

विराट कोहली का शतकों की लिस्ट (Virat Kohli Centuries List)

1
प्रारूप कोहली के शतक (Virat Kohli Centuries) सचिन के शतक (Sachin Tendulkar Centuries)
2
वनडे 53 49
3
टेस्ट 30 51
4
टी20 1 0
5
कुल 84 100

विराट कोहली रनों में सचिन से कितने दूर

विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,068 रन बना चुके हैं और इस आंकड़े के साथ वह मौजूदा दौर के सबसे महान बल्लेबाज़ों में शामिल हो चुके हैं। वहीं, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने शानदार करियर में कुल 34,357 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे, जो आज भी एक ऐतिहासिक बेंचमार्क है। कोहली ने जिस रफ्तार और निरंतरता के साथ रन बनाए हैं, उससे यह साफ है कि वह सचिन के रिकॉर्ड्स को चुनौती देने वाले सबसे करीब बल्लेबाज़ रहे हैं। आंकड़े भले अलग हों, लेकिन दोनों ने अपने-अपने दौर में क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+