IND vs AUS: विराट कोहली ने छलांग लगाकर लपका चौंकाने वाला कैच, बल्लेबाज भी हुआ हैरान, देखें Video
IND vs AUS, Virat Kohli Catch: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप के पहले मैच के साथ अपने सफर की शुरुआत कर दी है। दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक रोचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस बीच स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक ऐसा कैच लपका है, जिसे देखकर फैंस के साथ बल्लेबाज भी हैरान रह गया।
दरअसल, कोहली ने स्लिप में छलांग लगाकर मिचेल मार्श का एक मुश्किल कैच बड़े ही शानदार तरीके से लपक लिया, जिसके बाद मिचेल मार्श को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। गेंदबाजी के लिए वापस बुलाए गए जसप्रीत बुमरा ने ऑफ के बाहर अतिरिक्त उछाल के साथ एक छोटी लंबाई की गेंद फेंकी, जोकि मार्श के बल्ले का बाहरी किनारा छूकर सीधे कोहली के हाथ में पहुंच गई।

विराट ने इस मुश्किल कैच को पूरा करने के लिए बाईं ओर एक जबरदस्त छलांग लगी दी, जोकि कैमरे में कैद हो गई। विराट के इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को फैंस के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है।
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के कैच के कारण भारत ने आईसीसी विश्व कप 2023 के अपने शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका दिया है। इस कैच के साथ ही चेपॉक में भारतीय दर्शक पहले विकेट के जश्न में झूम उठे। इस कैच के कारण अब विराट कोहली के नाम विश्व कप में भारत के लिए फील्डिंग के दौरान सबसे अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल।












Click it and Unblock the Notifications