सचिन तेंदुलकर के 3 ऐसे रिकॉर्ड जिनको विराट कोहली कभी नहीं तोड़ सकते
विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उनकी उम्र अब 36 साल हो गई है धीरे-धीरे वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहे हैं। अपने अब तक के करियर में कोहली ने कई बड़े रिकार्ड्स तोड़े हैं और नए कीर्तिमान बनाए हैं।
अक्सर सचिन तेंदुलकर से विराट कोहली की तुलना होती रहती है। यह बहस भी चलती है कि कोहली और तेंदुलकर में से बेहतरीन बल्लेबाज कौन है। हालांकि कोहली ने तेंदुलकर के साथ तुलना को बहुत पहले नाकार दिया था। उनका कहना था कि तेंदुलकर को देखकर मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, उनसे कोई तुलना नहीं है। सचिन के कई रिकॉर्ड कोहली ने तोड़े हैं लेकिन कुछ ऐसे कीर्तिमान हैं जो कभी नहीं तोड़ पाएंगे।

टेस्ट मैचों की संख्या
सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड क्रिकेट में एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट खेलने का कीर्तिमान अपने नाम किया है। कोहली इस कीर्तिमान को नहीं तोड़ पाएंगे। कोहली अगर अगले चार साल भी टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, तो भी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएंगे। वह 30 से 40 टेस्ट खेलकर 150 के आंकड़े तक पहुँच सकते हैं।
टेस्ट क्रिकेट में कुल शतक
एकदिवसीय क्रिकेट में कोहली ने तेंदुलकर के शतकों को पार कर दिया लेकिन टेस्ट में ऐसा नहीं कर पाए हैं। अगले चार साल और खेलकर भी वह तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतकों के आंकड़े को पार नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले पांच साल में उनके दो टेस्ट शतक आए हैं। इस हिसाब से उनके टेस्ट शतक 29 से बढ़कर 35 के करीब जा सकते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी का कीर्तिमान
तेंदुलकर को उनकी बैटिंग और शतकों के लिए जाना जाता है लेकिन यह याद रखना होगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी भी धाकड़ रही है। उन्होंने तीनों प्रारूप में कुल 201 विकेट अपने नाम किये हैं। उनमें वनडे में 154, टेस्ट में 46 और टी20 में एक विकेट शामिल है। कोहली ने कुल 9 विकेट झटके हैं। ये सभी सफेद गेंद प्रारूप में आए हैं। टेस्ट में एक भी विकेट नहीं लिया है।












Click it and Unblock the Notifications