VIDEO: सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से मैदान पर मचाई तबाही, कोहली ने भी सिर झुकाकर किया सलाम

पाकिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद भारत ने हांगकांग के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की। एशिया कप में लगातार दो जीत के बाद भारत ने सुपर-4 में जगह बना ली है। ग्रुप ए से सुपरफोर में पहुंचने वाली भारत पहली टीम बन गई है।

नई दिल्ली, 31 अगस्त। पाकिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद भारत ने हांगकांग के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की। एशिया कप में लगातार दो जीत के बाद भारत ने सुपर-4 में जगह बना ली है। ग्रुप ए से सुपरफोर में पहुंचने वाली भारत पहली टीम बन गई है। जबकि दोनों ग्रुप मिलाकर भारत दूसरी टीम है, इससे पहले अफगानिस्तान की टीम भी अपने दो मुकाबले को जीतकर सुपर फोर में कदम रख चुकी है।

Virat Kohli video

कोहली और सूर्या ने खेली बेहतरीन पारी

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर भारत ने हांगकांग के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा। विराट कोहली ने भले ही अपना 31वां टी20 अर्धशतक बनाया हो, लेकिन इस पारी ने उन्हें अपने साथी सूर्यकुमार यादव की सराहना करने से नहीं रोका। कोहली ने अपनी पारी से अधिक अहम सूर्य की पारी को माना। कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सिर झुकाकर किया सूर्य़ा की पारी का सम्मान

सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में 68 रन बनाए। सूर्या की जबरदस्त पारी ने भारत को कुल 192 के स्कोर पर पहुंचा दिया। दूसरे छोर पर कोहली ने भी 44 गेंदों में 59 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सूर्या की तेज पारी ने भारत के लिए बड़ा लक्ष्य बनाने में मदद की। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत की पहली पारी समाप्त होने के बाद कोहली ने सूर्यकुमार यादव को सिर झुकाकर नमन किया।

वायरल हो रहा है कोहली का वीडियो

कोहली का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सूर्या के सम्मान में कोहली के नतमस्तक होने का वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए वह कोहली की तारीफ भी कर रहे हैं। भारत ने आखिरी 7 ओवर में भारत ने 98 रन जोड़े। इन रनों में अधिक योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा। सूर्या के लिए सबसे शानदार ओवर 20वां रहा इस ओवर में उन्होंने कुल 4 छक्के लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+