विराट कोहली का मुरीद बना यह पाकिस्तानी प्लेयर, बताया युग का सबसे महान खिलाड़ी

पूर्व पाकिस्तान प्लेयर कामरान अकमल ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि वो इस युग के सबसे महान खिलाड़ी हैं।

Virat Kohli and Kamran akmal

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में अपने करियर की 46वीं सेंचुरी जड़ने के बाद विराट कोहली ने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। दुनियाभर के कई महान क्रिकेटर कोहली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने कोहली को युग का सबसे महान खिलाड़ी बताया है। कामरान अकमल ने ट्वीट कर कहा है, 'रन मशीन द किंग कोहली...46वीं वनडे सेंचुरी...वह इस युग के बॉस हैं।'आपको बता दें कि कामरान अकमल वही खिलाड़ी हैं, जिन्हें अक्सर भारत के खिलाफ मैच में भारतीय खिलाड़ियों से उलझते हुए देखा गया है।

कोहली ने घरेलू पिचों पर बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

आज कामरान अकमल भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं। विराट कोहली ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे में 166 रन की धमाकेदार पारी खेली। कोहली ने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था और फिर 110 गेंदों में उन्होंने 166 रन बना लिए। कोहली का यह इंडियन पिचों पर सर्वोच्च स्कोर था। इसी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 391 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन श्रीलंका की टीम 73 रनों पर ही सिमट गई।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज बने कोहली

विराट कोहली ने वनडे करियर की 46वीं सेंचुरी जड़ी। इस शतक के बाद कोहली वनडे इंटरनेशनल में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कोहली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। सचिन के नाम 463 वनडे मैचों में 49 शतकों और 96 अर्द्धशतकों के साथ 44.83 के औसत से 18,426 रन हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा 14,234 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13,704) और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (13,430) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+