Virat Kohli Birthday: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं विराट, जानिए कितनी है कोहली की संपत्ति

Virat Kohli Birthday: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं विराट, जानिए कितनी है कोहली की संपत्ति

Virat Kohli Birthday: दुनियाभर में मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का 5 नवंबर 2022 को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे है। सचिन तेंदुलकर के बाद आधुनिक क्रिकेट के महान खिलाड़ी कहे जाने वाले विराट कोहली के करोड़ों फैंस हैं। ऐसा कोई क्रिकेट प्रेमी नहीं है, जिसको विराट कोहली पंसद ना हो। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हर साल अपना नया रिकॉर्ड बनाते हैं और खुद ही इसको तोड़ते भी हैं। विराट कोहली का जन्म दिल्ली के एक मिडिल क्लॉस फैमिली में 5 नवंबर 1988 को हुआ था। विराट कोहली एक दशक में 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली सबसे तेज 10,000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी हैं। क्रिकेट के अलावा विराट कोहली अपनी लैविश लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार हैं। आइए जानें कितनी है विराट कोहली की संपत्ति?

Recommended Video

    Virat Kohli Property: Virat की रईसी देख चौंक जाएंगे, कितने करोड़ के मालिक ? वनइंडिया हिंदी *News
    क्या है विराट कोहली का नेटवर्थ

    क्या है विराट कोहली का नेटवर्थ

    विराट कोहली सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे और अमीर क्रिकेटर हैं। mpl.live के मुताबिक, 2022 में विराट की कुल संपत्ति $127 मिलियन है, जो भारतीय रुपये में 1012 करोड़ है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2022 में कोहली की कुल संपत्ति $ 170 मिलियन है। जो भारतीय रुपये में करीब 1125 करोड़ है।

    एक साल में कितना कमाते हैं विराट कोहली

    एक साल में कितना कमाते हैं विराट कोहली

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली की सालाना इनकम 50-52 करोड़ के बीच की है। एक महीने में कोहली लगभग 1 से 5 करोड़ के बीच कमाई करते हैं। वहीं हफ्तेभर में 28,84,615 रुपये और एक दिन में करीब 5,76,923 रुपये इनकम होती है।

    जानिए एक मैच का कितना फीस लेते हैं विराट कोहली

    जानिए एक मैच का कितना फीस लेते हैं विराट कोहली

    विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के ग्रेड A के कॉन्ट्रैक्ट में हैं। विराट कोहली को बीसीसीआई के A+ कॉन्ट्रैक्ट के जरिए सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। कोहली को BCCI से मासिक वेतन के रूप में 15 लाख रुपये मिलते हैं। हालांकि प्रति मैच की फीस की बात की जाए तो कोहली को गेम के फॉर्मेट के हिसाब से फीस दी जाती है। विराट कोहली को टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपये, वनडे खेलने के लिए 6 लाख रुपये, टी20 मैच खेलने के लिए 3 लाख दिए जाते हैं।

    विज्ञापनों और इन्वेस्टमेंट से करोड़ों कमाते हैं कोहली

    विज्ञापनों और इन्वेस्टमेंट से करोड़ों कमाते हैं कोहली

    विराट कोहली विज्ञापनों और इन्वेस्टमेंट से करोड़ों की कमाई करते हैं। विराट कोहली प्यूमा, एमपीएल, पेप्सी, फिलिप्स, मान्यवर,फास्टट्रैक, बूस्ट, ऑडी, एमआरएफ, हीरो, वॉल्वोलिन जैसे लग्जरी ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इन कंपनियों के एक विज्ञापन के लिए विराट कोहली करोड़ों चार्ज करते हैं।

    इसके अलावा कोहली इन्वेस्टमेंट भी करते हैं। कोहली ने Sport Convo, Blue Tribe, Chisel Fitness समेत कई कंपनियों के शेयर में भी निवेश किए हैं, जहां से उन्हें काफी रिर्टन मिलता है।

    खुद का रेस्टोरेंट और ब्रांड भी है कोहली का

    खुद का रेस्टोरेंट और ब्रांड भी है कोहली का

    विराट कोहली का दिल्ली और मुंबई में खुद का रेस्टोरेंट भी है। कोहली के इस रेस्टोरेंट का नाम 'वन8 कम्यून' है। विराट कोहली एक फैशन ब्रांड WROGN के मालिक भी हैं। कोहली जिस फिटनेस फ्रीक हैं, इसलिए कोहली का जिम चेन भी है। कोहली आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) में एफसी गोवा और आईपीटीएल (इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग) में यूएई रॉयल्स के सह-मालिक भी हैं।

    कई कार और आलिशान घर है कोहली के पास

    कई कार और आलिशान घर है कोहली के पास

    भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली मुंबई के वर्ली में रहते हैं। कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ मुंबई के वर्ली के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। जिसकी कीमत कथित तौर पर 34 करोड़ रुपये है। कोहली का दिल्ली में भी घर है।

    कारों की बात करे तो विराट कोहली के पास R8 V10 Plus, R8LMX, Audi RS5, Audi Q8, Renault Duster और Land Rover Vogue जैसे कार हैं। उनके पास 3 Bentleys (Flying Spur and Continental GT) भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+